ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मूलांक 9 के लोगों का ग्रह मंगल है, जो उत्साह, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक है। इसी कारण मूलांक 9 के लोग उत्साही, शरीर से ताकतवर और भारी आवाज वाले होते हैं। इनमें किसी भी परिस्थिति से निपटने की क्षमता होती है। ये अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। हालांकि इनका जीवन कई बार संघर्षपूर्ण रहता है, लेकिन ये उससे निपट लेते हैं। इनका कला की ओर रूझान होता है, इन्हें खुशामद पसंद होती है, लेकिन चापलूसों से सतर्क रहना चाहिए।