Jupiter Turns Direct in Gemini-2026 : 120 दिन बाद देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होकर सीधी चाल से चलेंगे। ज्योतिष के अनुसार इससे अंगारक योग का असर कम होगा और शिक्षा, करियर, व्यापार व आर्थिक मामलों में रुके कार्यों में गति आएगी। जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव।
Brihaspati Margi Mithun Rashi 2026 : ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के कारक ग्रह बृहस्पति बुधवार सुबह नौ बजे से मिथुन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल से चलेंगे। ज्योतिषविदों के मुताबिक लगभग 120 दिन बाद बृहस्पति ग्रह का उल्टी (वक्री) से सीधी चाल में होने वाला यह परिवर्तन अगले नौ माह तक कई राशि के जातकों के लिए भाग्योदय वाला रहेगा। कई लोगों के ऐसे काम जिनमें अवरोध की स्थिति बनी हुई थी, धीरे-धीरे बनने शुरू हो जाएंगे। शिक्षा, व्यापार, कैरियर व आर्थिक गतिविधियों में रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद ने बताया बदलाव का असर जातकों के निजी जीवन के साथ ही समाज और आर्थिक गतिविधियों पर भी डालेगा।
ज्योतिषाचार्य पं.पुरुषोत्तम गौड़ के अनुसार मंगल और राहु की युति से बन रहे अंगारक योग का असर देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने के साथ ही थोड़ा सा कमजोर हो जाएगा। अभी अंगारक योग के प्रभाव से परेशान चल रहे लोगों को इससे थोड़ी राहत मिलेगी। विश्व पटल पर चल रही अशांति भी कुछ हद तक कम होगी। मिथुन, मीन और वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शर्मा ने बताया कि देव गुरु बृहस्पति शुभ ग्रह हैं, इसलिए खगोलीय मंडल में होने वाला यह परिवर्तन व्यापार, शिक्षा और करियर के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन के साथ लाभकारी सिद्ध होगा। खासकर युवा वर्ग के लिए यह बदलाव उन्नति कारक साबित होगा। सूचना प्रौद्योगिकी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, मीडिया और रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। युवाओं में बौद्धिक क्षमता और तर्क शक्ति बढ़ेगी।
ज्योतिषाचार्य पं.चंद्रमोहन दाधीच के मुताबिक अनुसार ज्ञान, शिक्षा, संतान, धन, भाग्य, विवाह आदि के कारक देव गुरु बृहस्पति दो जून को मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में संचार करेंगे। यह उनकी अपनी उच्च राशि है। 31 अक्टूबर तक का समय मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए शिक्षा, पारिवारिक उन्नति, आर्थिक स्थिरता के मामले में विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। 31 अक्टूबर को बृहस्पति का सिंह राशि में प्रवेश होगा। इससे धनु और तुला राशि के जातकों नेतृत्व क्षमता, सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ करियर में प्रगति के योग बनेंगे।