Budh asta 2025 : ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, व्यापार, शिक्षा व एकाग्रता के कारक बुध ग्रह 20 जनवरी 2025 को सुबह 5:43 बजे धनु राशि में अस्त होंगे। 24 जनवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 22 फरवरी 2025 को फिर से उदित होंगे।
Budh asta 2025 : ग्रहों के राजकुमार और बुद्धि, व्यापार, शिक्षा, एकाग्रता आदि का कारक बुध ग्रह सोमवार सुबह 5.43 बजे धनु राशि में अस्त होगा। आगामी 24 जनवरी को बुध (Budh asta 2025) ग्रह का मकर राशि में प्रवेश होगा। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक खगोलीय मंडल में होने वाले इन बदलावों से आगामी दिनों में कई देशों से कारोबारी समझौते (करार) होंगे। इससे विश्व में देश की साख भी बढ़ेेगी। इसके अलावा धातु पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के भी आसार हैं।
कृष्णमूर्ति ज्योतिषाचार्य पं. मोहनलाल शर्मा ने बताया कि बुध ग्रह के अस्त होने से चार राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 20 जनवरी 2025 सोमवार को सुबह 06:32 बजे अस्त हो जाएंगे। बता दें कि अस्त अवस्था में ग्रह प्रभावशाली नहीं रह जाते हैं। इसके बाद शनिवार 22 फरवरी 2025 को शाम 07:11 बजे बुध का उदय होगा। इस तरह ग्रहों के राजकुमार 34 दिन अस्त रहेंगे। इसका कुछ राशियों को फायदा होगा और कुछ को नुकसान।
पंचांग के अनुसार बुध अस्त अवस्था में ही 24 जनवरी को गुरु की राशि धनु से शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इसका 4 राशियों को भरपूर लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां
मेष : व्यापार में मुनाफे के योग।
वृषभ : भाग्य उन्नति के साथ नए लोगों से संपर्क के योग।
मिथुन : यात्रा और दौड़ धूप से शारीरिक कष्ट संभव
कर्क : मनोबल ऊंचा रहेगा
सिंह : खर्चा बढ़ेगा, शत्रु से सावधान।
कन्या : बुद्धि की चातुर्यता से धन लाभ बढ़ेगा
तुला : पारिवारिक सुख के साथ मान सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक : मित्रों, भाइयों का सहयोग बढ़ेगा
धनु : आर्थिक परियोजनाओं से लाभ बढ़ने के आसार।
मकर : कार्यकुशलता में वृद्धि से रूके काम बनेंगे।
कुंभ : धार्मिक यात्रा, खर्चा बढ़ेगा।
मीन : सामाजिक उत्थान के साथ नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा
(ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक )