
Mercury Remedies: पंचांग के अनुसार 24 जनवरी को शाम 5.45 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद से अगले राशि परिवर्तन तक इन उपायों से आपके शुभ फल बढ़ सकते हैं, और अशुभ फल कम हो सकते हैं। आइये जानते हैं राशि अनुसार उपाय
अपने घर में बुध यंत्र स्थापित करें। यह यंत्र आपकी ऊर्जा को संतुलित करेगा और बुध ग्रह के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाएगा।
मकर राशि में बुध के भ्रमण के दौरान गणेश संकट नाशन स्तोत्र का रोज 108 बार जाप करें। यह उपाय भगवान गणेश और बुध ग्रह दोनों को प्रसन्न करेगा।
बुधवार के दिन किन्नरों को हरी चूड़ियां दान करें। इससे बुध ग्रह के शुभ फल बढ़ेंगे और अशुभ फल घटेंगे।
बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। साथ ही मोदक और लड्डू का भोग लगाना भी शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
बुधवार के दिन बुध बीज मंत्र का 108 बार जाप करें। यदि संभव हो तो इसे हर दिन करने की आदत बनाएं।
मकर राशि में बुध गोचर के दौरान हर बुधवार को गायों को पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं।
बुध गोचर के दौरान तुला राशि वालों के बुध को प्रसन्न करने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
मकर राशि में बुध गोचर के दौरान हर बुधवार मंदिर जाएं और जरूरतमंदों को मूंग दाल का दान करें।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशि में बुध गोचर की अवधि में किसी किन्नर को कॉस्मेटिक चीजें दान करें। इसके अलावा लाइफ में हरे रंग को शामिल करें, ये आपको शुभ फल देगा।
मकर राशि में बुध राशि परिवर्तन की अवधि में आपको घर में बुध यंत्र स्थापित करना चाहिए। इसका उपयोग भोज पत्र पर करना शुभ रहेगा।
बुध राशि परिवर्तन के दौरान हर बुधवार को उपवास करें और जरूरतमंदों को सौंफ का दान करें।
आपकी राशि मीन है तो इस समय जितना संभव हो विशेष रूप से बुधवार को हरे कपड़े पहनें, लाभ होगा।