धर्म/ज्योतिष

चंद्र ग्रहण से कहीं खुशी कहीं गम, जानें मेष से मीन तक के लिए राहु किसका बिगाड़ेगा खेल, किसको देगा तोहफा

Chandra Grahan 2024: साल का तीसरा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण कल लगने वाला है। ज्योतिष शास्त्रियों की मानें तो इससे सभी राशियां प्रभावित होंगी। किसी को साल के आखिरी चंद्रग्रहण से लाभ होगा तो किसी को नुकसान तो आइये जानते हैं सभी राशि पर चंद्रग्रहण 2024 का असर ...

5 min read
Sep 17, 2024
चंद्र ग्रहण 2024

मीन राशि में ग्रहण योग

Chandra Grahan 2024: साल 2024 का आखिरी चंद्र ग्रहण मीन राशि में 18 सितंबर को लग रहा है। इसी में पहले से विराजमान राहु और गोचर के बाद पहुंचे चंद्रमा ग्रहण योग बना रहे हैं। इससे मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि वालों पर धन हानि, मानसिक और सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

इसलिए इस समय कुछ नया काम करने से बचें, जबकि इसी समय शुक्र चंद्रमा का समसप्तक और चंद्रमा मंगल का धन योग भी रहेगा। इस कारण वृषभ, सिंह, तुला, धनु और मकर राशि के लोगों पर कुछ शुभ प्रभाव भी पड़ सकता है। इसके कारण नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में कुछ लाभ मिल सकता है। आइये जानते हैं मेष से मीन तक पर चंद्र ग्रहण का क्या पड़ेगा असर …

मेष राशि

चंद्र ग्रहण का मेष राशि वालों पर बुरा असर पड़ सकता है। यदि मेष राशि के लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं रखते तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। इससे नौकरी में समस्या फेस करनी पड़ सकती है।

इसके कारण नौकरी में बदलाव भी आ सकता है। धन हानि हो सकती है, बचत नहीं होगी। लंबी दूरी की यात्रा में परेशानी आ सकती है। वैवाहिक जीवन और घर परिवार के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं।

चंग्र ग्रहण 2024 का प्रभाव

वृषभ राशि

साल के तीसरे चंद्र ग्रहण के कारण वृषभ राशि वालों को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा कई और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखकर सही रास्ते पर चलें वर्ना सफाई देनी पड़ सकती है। रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। विवाह की संभावना प्रभावित होगी। कान से संबंधित बीमारी हो सकती है। लेकिन नौकरी में कोई प्रस्ताव मिल सकता है।

वृषभ राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मिथुन राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति उतार चढ़ाव वाला रहेगा लापरवाही पर धन हानि होगी तो कुछ मालों में लाभ का भी अवसर मिलेगा।

शेयर बाजार से जुड़े हैं तो सोच समझकर निवेश करें। इस समय नई नौकरी और आय का अवसर, पदोन्नति मिल सकती है। लेकिन आपको आंखों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

कर्क राशि

यदि आपकी राशि कर्क है और आप मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं तो चंद्र ग्रहण के प्रभाव से लाभ हो सकता है। लेकिन इसके कारण परिवार के लोगों से दूरियां बढ़ सकती हैं। करियर में ग्रोथ के लिए मेहनत करनी होगी।

पिता की सेहत का ख्याल रखना होगा। मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके कार्यस्थल पर बदले हालात के कारण नौकरी बदलने का मन करेगा।

चंद्र ग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण के कारण सिंह राशि वालों के जॉब में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। अच्छी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो अभी इंतजार करना पड़ेगा। मन बेचैन रहेगा, चिंता और भय हो सकता है। वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है। लेकिन कुछ लाभ का मौका भी मिल सकता है।

चंद्र ग्रहण का सिंह राशि पर असर

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण के कारण कन्या राशि वालों का जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। करियर को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति उतार चढ़ाव वाला रहेगा कहीं धन हानि हो सकती है तो पत्नी को मायके से धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा आत्म निर्भर बनने की तरफ बढ़ेंगे।

कन्या राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

तुला राशि

आपकी राशि तुला है तो बिजनेस में हानि की आशंका है। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किसी बड़ी डील को पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इसमें देरी होगी। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। मानसिक थकान हो सकती है। इस अवधि में तुला राशि वाले भावुक बनेंगे। करियर में कोई मौका द्वार खटखटा सकता है।

चंद्र ग्रहण का तुला राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण के कारण वृश्चिक राशि वालों को किसी से धोखा मिल सकता है। सोशल मीडिया पर सतर्क रहें, पोस्ट, लाइक और शेयर करने में सावधानी रखें वर्ना ट्रोलिंग का शिकार हो सकते हैं। आपके जीवन में परेशानी हो सकती है।

चंद्र ग्रहण का वृश्चिक राशि पर असर

धनु राशि

चंद्र ग्रहण के कारण धनु राशि के लोगों को पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। भागदौड़ रहेगी। पर्सनल लाइफ भी प्रभावित होगी, इससे तनाव होगा। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। करियर में कोई मौका भी दस्तक दे सकता है।

धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का असर

मकर राशि

चंद्र ग्रहण मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बिगाड़ेगा। धन की कमी से जरूरी कामों पर ब्रेक लग सकता है। जल्दी पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट लेने से बचें। निजी जीवन पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। करियर में लाभ का कोई मौका मिल सकता है।

चंद्र ग्रहण का मकर राशि पर प्रभाव

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का मार्केट में पैसा फंस सकता है, उधार देने से बचें। अनावश्यक खर्च करने से बचें, परिवार को समय दें, जीवन में खुशियां आएंगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। किसी को भी प्रभावित करने में सफल होंगे।

चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव

मीन राशि

चंद्र ग्रहण मीन राशि में लग रहा है। इसलिए मीन राशि वालों को धन और सेहत के मामले में सावधान रहना होगा। पुरुषों को महिलाओं के साथ थोड़ा संभलकर व्यवहार करना होगा वर्ना छवि प्रभावित होगी। नकारात्मक विचार अधिक प्रभावी रहेंगे। साथ ही इस अवधि में आपका कूटनीतिक पक्ष अधिक देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रहण का मीन राशि पर प्रभाव
Also Read
View All

अगली खबर