धर्म/ज्योतिष

Chandra Grahan 2025: ग्रहण काल में जरूर करें ये 6 काम, बन सकते हैं बिगड़े हुए काम, जानें क्या होगा लाभ

Chandra Grahan Benefits: 7 सितंबर रविवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण का प्रभाव पूरे भारत पर दिख सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

less than 1 minute read
Sep 07, 2025
ग्रहण काल में जरूर करें ये काम। (Image Source: Freepik)

Chandra Grahan Do's: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को भाद्रपद मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा। ये ग्रहण रात 21:57 बजे शुरू होकर 1:26 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस ग्रहण का सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से आरंभ होगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा। ये ग्रहण भारत समेत पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। आपको बता दें कि ज्योतिष में चंद्र ग्रहण को अशुभ ग्रह योग माना जाता है। ऐसे में ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए आप ये काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Chandra Grahan 2025 Effect on Rashi : चंद्रग्रहण का इन राशियों पर बुरा प्रभाव, इन मंत्रों से हो सकता है लाभ, ज्योतिषी से जानिए पूरी बात

ग्रहण के पहले करें ये काम (Before Chandra Grahan)

  • पानी, भोजन आदि में तुलसी की पत्तियां डालना न भूलें।
  • सूतक काल से पहले ही गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जीव-जंतु और वस्तुओं पर गेरू डाल दें।

ग्रहण के दैरान (At The Time Of Grahan)

  • ग्रहण के दौरान तुलसी मंत्र का जाप करें और गीता का पाठ करें।
  • ग्रहण के समय धन से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

ग्रहण के बाद (After Grahan)

  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, और गंगाजल से शुद्धिकरण करना जरूरी है।
  • ग्रहण के बाद दान करना चाहिए, जैसे तिल, चावल, गुड़ और कपड़े दान करने चाहिए, जिससे ग्रहण दोष शांत होता है।

करें पूजा-पाठ (Do Worship)

ग्रहण के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, जैसे कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का उपयोग न करें। भोजन और यात्रा करने से बचें। सबसे महत्वपूर्ण, ग्रहण को देखने की भूल न करें।

ये भी पढ़ें

Saptahik Tarot Rashifal 7 To 13 September 2025: शुभ संकेतों के साथ मकर और मीन को मिल सकता है ग्रहों का साथ, जानें बाकी राशियों का साप्ताहिक टैरो राशिफल

Also Read
View All

अगली खबर