धर्म/ज्योतिष

Chandra Grahan Upay: राशि अनुसार चंद्र ग्रहण 2025 के ये करें उपाय, परेशानी हो जाएगी कम

Chandra Grahan Upay In Hindi: मार्च 2025 इस साल बेहद खास है, इस साल होली और चंद्र ग्रहण 2025 एक ही दिन पड़ रहे हैं। वैसे तो हर खगोलीय घटना का लोगों पर असर पड़ता है, लेकिन चंद्र ग्रहण विशेष रूप से लोगों को प्रभावित करता है। फिर भी राशि अनुसार उपाय किए जाएं तो परेशानी कम हो सकती है। आइये जानते हैं चंद्र ग्रहण 2025 के राशि अनुसार उपाय

3 min read
Mar 04, 2025
Chandra Grahan Upay In Hindi: चंद्र ग्रहण के उपाय

Remedies For Lunar Eclipse March 2025: नए साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को पड़ रहा है। माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव लोगों के मन पर पड़ते हैं। लेकिन होली पर पड़ रहे राशि अनुसार चंद्र ग्रहण के उपाय परेशानी को कम कर सकती है। आइये जानते हैं वो उपाय

ये भी पढ़ें

अर्थव्यवस्था मजबूत होगी पर आपदा की रहेगी आशंका, मासिक राशिफल में जानें कैसा रहेगा मार्च

मेष राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए चंद्रमा के मंत्र ऊं सोमाय नमः का 108 बार जाप करें। यह उपाय मानसिक शांति देगा और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा।

वृषभ राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने, चंद्रमा को प्रसन्न करने और उसके सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने के लिए कन्याओं को दूध का दान करना चाहिए। यह उपाय आपकी मानसिक शांति बनाए रखने और ग्रहण के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक होगा।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए सफेद चावल दान करें। यह काम अपनी सामर्थ्य और बजट के अनुसार कुछ महीनों तक नियमित रूप से करें।

कर्क राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए और शांति बनाए रखने के लिए नियमित ध्यान करें। आपकी मानसिक स्थिति को स्थिर रखने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में ध्यान मदद करेगा। इस सरल उपाय से आप ग्रहण के चरण को बेहतर तरीके से पार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए और मानसिक संतुलन के लिए सेलेनाइट ब्रेसलेट पहनें या इसे अपने पास रखें। सेलेनाइट आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा और चंद्र चंद्र ग्रहण 2025 के प्रभाव को कम करने में मदद करेगा।

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए कन्या राशि के लोगों को चंद्रमा को सक्रिय रखने के लिए नियमित रूप से आध्यात्मिक अभ्यास करना होगा। यह न केवल आपकी मानसिक शांति को बढ़ाएगा, बल्कि आपके ऊपर आशीर्वाद बनाए रखने में भी मदद करेगा।

तुला राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए तुला राशि वालों को ॐ नमः शिवाय मंत्र का 1 माला जाप करना चाहिए। यह मंत्र मानसिक शांति देगा और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

ये भी पढ़ेंः

वृश्चिक राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए वृश्चिक राशि वालों को अपने घर में आक का पौधा लगाना चाहिए। यह पौधा न केवल आपके वातावरण को शुद्ध करेगा, बल्कि इसकी शुभता आपको आशीर्वाद भी देगी और कार्यों में सफलता की राह आसान करेगी।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए तुलसी जी की पूजा करें और प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं। रामा और श्यामा तुलसी को एक साथ लगाना आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

मकर राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए मकर राशि वालों को सोमवार को किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। चंद्रमा का यह उपाय आपके जीवन में शांति और सकारात्मकता लाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कुंभ राशि वालों को शिव चालीसा पढ़ना चाहिए। चंद्रमा का यह उपाय आपके चंद्रमा को मजबूत करेगा और आपके जीवन में शांति और संतुलन बनाए रखेगा।

मीन राशि

चंद्र ग्रहण 2025 के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए मीन राशि वालों को छोटी अंगुली में चांदी में मोती की अंगूठी पहनना चाहिए, हालांकि इसके पहले ज्योतिषी से बात करना जरूरी है। यह उपाय आपके शत्रुओं से बचाव में मदद करेगा और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

Also Read
View All

अगली खबर