19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / अर्थव्यवस्था मजबूत होगी पर आपदा की रहेगी आशंका, मासिक राशिफल में जानें कैसा रहेगा मार्च

अर्थव्यवस्था मजबूत होगी पर आपदा की रहेगी आशंका, मासिक राशिफल में जानें कैसा रहेगा मार्च

Masik Rashifal March : मार्च 2025 का महीना बेहद खास है, इस महीने शनि, सूर्य समेत 4 ग्रह गोचर करेंगे। इसका अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, लाइफ पर क्या असर पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें मार्च मासिक राशिफल (monthly horoscope)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 1 Mar 2025, 10:58 AM IST

Masik Rashifal March 2025 Economy

Masik Rashifal March 2025 Economy: मासिक राशिफल मार्च 2025

Masik Rashifal March 2025: जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नए महीने में सूर्य के साथ शनि गोचर भी होगा। इसके अलावा बुध के वक्री और बुध अस्त होने की भी घटना घटेगी। साथ ही शुक्र वक्री होगा। इसका मौसम से लेकर अर्थव्यवस्था तक पर बड़ा असर पड़ेगा। आइये जानते हैं मार्च में ग्रह गोचर का देश दुनिया पर क्या असर पड़ेगा ..

प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका

भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि बड़े मामले सामने आएंगे। बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी। इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे।


राजनीतिक उथल-पुथल और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी। धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी। दुर्घटना होने की संभावना है। देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे। सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा।


अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं। बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी। मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी। बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना।

ये भी पढ़ेंः

March Grah Gochar: मार्च में 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, जानें किसे नफा किसे नुकसान

करें पूजा-पाठ और दान

1.भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हं हनुमते नमः, ऊॅ नमः शिवाय, हं पवननंदनाय स्वाहा का जाप करें। प्रतिदिन सुबह और शाम हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।


2. हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ करें। लाल मसूर की दाल शाम 7:00 बजे के बाद हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।
3. हनुमान जी को पान और दो बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। ईश्वर की आराधना संपूर्ण दोषों को नष्ट एवं दूर करती है।
4. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती पाठ करना चाहिए। माता दुर्गा, भगवान शिव और हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए।