
March Grah Gochar 2025: मार्च ग्रह गोचर 2025 का प्रभाव
March Grah Gochar 2025: जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार मार्च में भी कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। इस महीने सूर्य देव के साथ-साथ कई अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए मार्च का माह काफी अच्छा जाने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च 2025 में शुक्र, बुध, शनि और सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं कब ग्रह गोचर होगा और किन राशियों पर क्या असर पड़ेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार सुखों के कारक शुक्र ग्रह 02 मार्च को सुबह 06:02 बजे मीन राशि में वक्री होंगे। यह गोचर मीन राशि वालों के लिए प्रतिकूल प्रभाव देने वाला रहेगा।
जातक के वैभव ऐश्वर्य, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समय को धैर्यपूर्वक निकालें। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की मिठाई का भोग लक्ष्मी माता को लगाकर छोटी कन्याओं को दान करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव 14 मार्च को संध्याकाल 06: 34 बजे अपने मित्र ग्रह बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहने वाला है।
इस समय सरकारी नौकरी अथवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जिन जातकों का काम रूका हुआ है, वह काम पूरा हो सकता है। जातक का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। समाज में मान सम्मान, ख्याति प्राप्त होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह मीन राशि में 15 मार्च को दोपहर 12:20 पर वक्री होंगे और 7 अप्रैल को दोपहर 4:39 पर मार्गी होंगे। इस दौरान मीन राशि के जातक को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। ये जातक भ्रमित रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता में कमी आएगी।
बुद्धि और विवेक का तालमेल नहीं बनेगा। जातक को व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। सतर्क रहें। गृह क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही छोटे भाई बहन से लड़ाई या विवाद हो सकता है। जातक का दिमाग पढ़ाई-लिखाई में नहीं रहेगा। मन भय, नकारात्मक विचारों से ग्रस्त हो सकता है।
डॉ. अनीष व्यास के अनुसार बुध ग्रह 19 मार्च को सुबह 5:54 पर अस्त होंगे और 1 अप्रैल को सुबह 8:37 पर उदय होंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। जातक इस अवधि में तनाव ग्रस्त महसूस करेंगे जो जातक नौकरी से जुड़े हैं, उन पर बोझ बढ़ सकता है।
व्यापार-व्यवसाय में भी नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जातक इस अवधि में अत्यधिक खर्च कर सकता है। सलाह दी जाती है कि जरूरत होने पर ही पैसे खर्च करें। आर्थिक दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं रहेगा। जातक को पेट दर्द का भी सामना करना पड़ सकता है। प्रतिदिन गणेश जी पर दूर्वा चढ़ाएं और गणेश अथर्वशीर्ष का नियमित पाठ करें।
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार न्याय के देवता शनिदेव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है, जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है।
व्यापार-व्यवसाय में कोई नया आइडिया या प्रभावशाली योजना बना सकते हैं। इस अवधि में विदेश से धन लाभ हो सकता है। जातक को सलाह दी जाती है कि इस अवधि में शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें और अन्य प्रलोभन वाली चीजों से भी बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस अवधि में कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है। सतर्क रहें। प्रतिदिन सूर्यास्त के पश्चात शनि चालीसा का पाठ करें।
कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा।कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 Feb 2025 02:03 pm
Published on:
28 Feb 2025 02:03 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
