
आपका राशि मेष है तो छठ पूजा के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनकर सूर्य देव को लाल चंदन से अर्घ्य दें। यह उपाय शुभ फलदायक माना जाता है। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
आपकी राशि वृषभ है तो छठ पूजा में सफेद कपड़े पहनें और गाय के दूध से सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय परिवार में सुख-समृद्धि लाएगा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण करेगा।
आपकी राशि मिथुन है तो छठ पूजा के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और गंगाजल में दूब डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय विद्या, बुद्धि और व्यापार में सफलता दिलाता है।
ये भी पढ़ेंः
चंद्रमा की राशि कर्क के लोगों को चांदी के बर्तन में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और इस समय सफेद कपड़े पहनने चाहिए। यह उपाय पारिवारिक सुख-शांति बनाए रखता है।
सिंह भगवान सूर्य नारायण की ही राशि है, आपकी राशि सिंह है तो केसर मिश्रित जल से सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और सुनहरे रंग के कपड़े पहनें। इससे समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशि के लोगों को हरे या हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए और सूर्य को तांबे के बर्तन में जल लेकर अर्घ्य देना चाहिए। यह उपाय आर्थिक उन्नति और स्वास्थ्य लाभ दिलाता है।
शुक्र की राशि तुला के लोगों को छठ पूजा के दिन नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए और सूर्य देव को शहद मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और मन की शांति मिलती है।
वृश्चिक राशि के लोग लाल कपड़े पहनें और गुड़ मिले जल से सूर्य को अर्घ्य दें। यह उपाय आर्थिक संकट से छुटकारा दिलाता है।
धनु राशि के लोग छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य को गन्ना अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी संतान शत्रुओं पर विजय प्राप्ति करेगी।।
मकर राशि के लोग छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य देव को कुमकुम डाल कर अर्घ्य दें। ऐसा करने से संतान के जीवन में सुख और वैभव आएगा, वह सफलता प्राप्त करेगा।
कुंभ राशि के लोगों को छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया को शरीफे का फल अर्पित करना चाहिए। इससे व्यापार में अपार सफलता मिलती है।
मीन राशि के लोगों को छठ पूजा के दिन छठी मईया और सूर्य देवता को सिंघाड़े का फल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलेगी।