Copper bracelet: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विभिन्न धातु, पेड़ पौधों का किसी न किसी ग्रह और देवता से संबंध होता है। इसलिए इनके इस्तेमाल से पहले अपनी कुंडली को जान लेना चाहिए। अक्सर लोग फैशन के हिसाब से तांबे का ब्रेसलेट पहन लेते हैं, लेकिन बिना ज्योतिषीय सलाह के यह मुश्किल में डाल सकता है। विशेष रूप से इन तीन राशि के लोगों को तांबा सूट नहीं करता। आइये जानते हैं कौन हैं किन राशि के लोगों को तांबा पहनना चाहिए और किसे नहीं..
Copper bracelet: ज्योतिषियों के अनुसार किसी भी धातु की चीजें पहनने से पहले कुंडली के ग्रहों की स्थिति को जानना जरूरीहै। बहुत से लोग कड़ा पहनने के बाद नशा या अनैतिक कार्य करते हैं। ऐसा करना आपको परेशानी में डाल सकता है। क्योंकि यह पवित्र धातु है और यह हनुमानजी का आशीर्वाद माना जाता है, इसलिए इसे पहनकर अपवित्र काम करना हनुमानजी को नाराज कर सकता है। इसके बाद इसका प्रभाव भी खत्म हो जाएगा। विशेष रूप से इन तीन राशि के लोगों को कड़ा पहनना ही नहीं चाहिए। इसके अलावा जानिए किसे तांबे का कड़ा पहनना चाहिए और किसे नहीं, साथ ही पहनने के बाद क्या सावधानी रखना चाहिए...
ज्योतिषियों के अनुसार वृषभ, कन्या, और मकर राशि के लोगों को तांबा सूट नहीं करता, इसलिए इनलोगों को तांबे का ब्रेसलेट नहीं पहनना चाहिए वर्ना इसके अशुभ परिणाम हो सकते हैं। क्योंकि वृषभ राशि शुक्र ग्रह, कन्या राशि बुध ग्रह और मकर राशि शनि ग्रह की राशि है और तांबा सूर्य और मंगल की धातु है। साथ ही तांबा अग्नि तत्व की धातु है और वृषभ, कन्या मकर पृथ्वी तत्व की राशि हैं।
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार मंगल की राशि मेष, वृश्चिक, सूर्य की राशि सिंह और बृहस्पति की राशि धनु के लोग तांबा पहन सकते हैं। तांबा पहनने से इस राशि के लोगों को लाभ होता है।
8. कड़ा हनुमानजी का आशीर्वाद होता है। इसे पहनने से हनुमानजी की कृपा भक्त पर रहती है और वो हर संकट दूर करते हैं।