धर्म/ज्योतिष

December Panchak 2025: दिसंबर के महीने में इस दिन से लग रहें हैं पंचक, जानिए किन कामों को करने की होगी मनाही

December Panchak 2025: पंचक हर महीने में पांच दिन के लिए लगते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान कुछ कामों को करना चाहिए। चलिए जानते हैं दिसंबर के महीने में पंचक कब लग रहे हैं और किन कामों को करने की होगी मनाही।

2 min read
Dec 16, 2025
istock

December Panchak 2025: ज्योतिष शास्त्र में पंचक को शुभ नहीं माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में गोचर करते हैं तो पांच दिनों के लिए पंचक लगता है। इस समय में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होता है। पंचक के समय यात्रा करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। दिसंबर महीने की आखिरी सप्ताह में पंचक लगने जा रहा है। चलिए जानते हैं कब से कब तक रहेगा पंचक।

ये भी पढ़ें

ये 3 राशि वाले लोग कमाते हैं खूब धन-दौलत, मां लक्ष्मी की होती है खास कृपा

दिसंबर पंचक डेट 2025


हिंदू पंचांग के अनुसार 24 दिसंबर से पंचक शुरू होंगे और 29 दिसंबर 2025 की सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक ये रहेंगे। दिसंबर में पंचक बुधवार के दिन से शुरू हो रहे हैं, इसलिए ये पंचक राज पंचक रहने वाले हैं।

पंचक में ना करें ये काम

  • पंचक के समय में विवाह, मुंडन जैसे को भी मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
  • इस समय में एक जगह से दूसरी जगह यात्रा भी करना वर्जित माना गया है।
  • पंचक के समय में आप किसी भी प्रकार को कोई नया काम ना शुरू करें।
  • इस दौरान नया घर, नई गाड़ी या जमीन लेना भी शुभ नहीं होता है।
  • पंचक के समय में नये घर की नींव भी ना डालें।

पंचक के प्रकार

रोग पंचक- जो पंचक रविवार के दिन से शुरू होता है, वो रोग पंचक होता है। इस पंचक के प्रभाव से आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं और तनाव की स्थिति बन सकती है।

राज पंचक- सोमवार, बुधवार और गुरुवार से जो पंचक शुरू होते हैं, उनको राज पंचक कहा जाता है। ये पंचक बाकी सारे पंचकों से दोषमुक्त होते हैं। इस दौरान कुछ उपायों को करके कोई शुभ काम कर सकते हैं।

अग्नि पंचक- मंगलवार के दिन से शुरू होने वाला अग्नि पंचक कहलाता है। इस समय में मशीन से जुड़े कोई भी काम ना करें। ऐसा करने से नुकसान झेलना पड़ सकता है।

चोर पंचक- जो पंचक शुक्रवार के दिन से शुरू होते हैं वो चोर पंचक कहलाते हैं। इस दिन यात्रा करने से बचना चाहिए और कारोबार से जुडे़ काम भी ना करें।

मृत्यु पंचक- जो पंचक शनिवार के दिन से शुरू होता है वो मृत्यु पंचक कहलाता है। इस समयकाल में दुर्घटना होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इस समय में यात्रा करने से भी बचना चाहिए

Published on:
16 Dec 2025 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर