धर्म/ज्योतिष

Dhanteras 2025 : राशि अनुसार करें धनतेरस खरीदारी, जानिए इस साल किस चीज से हो सकती है धन वृद्धि

Dhanteras 2025 : धनतेरस 2025 को 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, राशि अनुसार खरीदारी की चीजें, पूजा विधि और माता लक्ष्मी–कुबेर की कृपा पाने के तरीके।

2 min read
Oct 17, 2025
Dhanteras 2025 (photo- gemini ai)

Dhanteras 2025 : धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन और समृद्धि का प्रतीक त्योहार कहा जाता है, क्योंकि इस दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है। ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर रविवार 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। इसी के साथ दीपावली उत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

Dhanteras 2025 Confirm Date: धनतेरस की तारीख पर कंफ्यूजन! 18 या 19 अक्टूबर? जानिए सही तारीख

धनतेरस पर बन रहे हैं दो शुभ योग

इस साल धनतेरस के दिन ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ब्रह्म योग 18 अक्टूबर की सुबह आरंभ होकर रात 1:48 बजे तक रहेगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से दोपहर 3:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी होगा। ज्योतिष के अनुसार, इन योगों में की गई खरीदारी या नए कार्य लंबे समय तक लाभ देने वाले होते हैं। इस दिन की गई शुरुआत व्यक्ति के धन और करियर दोनों में उन्नति का मार्ग खोल सकती है।

धनतेरस पूजा और दीपदान का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर संध्या के समय पूजा को अत्यंत फलदायी माना गया है। पूजन का शुभ समय शाम 7:16 से 8:20 बजे तक है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:43 से 5:33 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से 12:29 बजे तक है। प्रदोष काल शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक है। वृषभ काल शाम 7:16 से 9:11 बजे तक है। इस समय में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की आराधना करने से घर में धन–संपत्ति की वृद्धि होती है।

यम दीपदान का महत्व

धनतेरस के दिन प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपदान करने की परंपरा है। 18 अक्टूबर को शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना गया है। ऐसा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है और परिवार में दीर्घायु और सुख–शांति बनी रहती है।

राशि अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें

मेष राशि: चांदी के बर्तन, सिक्के या सोना खरीदें। उन्नति मिलेगी।

वृषभ राशि: चांदी की वस्तुएं या हीरा जड़ित आभूषण लें। समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन राशि: कांसे के बर्तन और पन्ना रत्न खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि: चांदी के लक्ष्मी–गणेश की मूर्ति या मोती की माला खरीदें।

सिंह राशि: सोने के आभूषण या गोल्ड-प्लेटेड वस्तुएं लेना श्रेष्ठ रहेगा।

कन्या राशि: कांसे के बर्तन, मोती या पन्ना खरीदें। बुध ग्रह मजबूत होगा।

तुला राशि: चांदी के आभूषण या बर्तन लें, धन–संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: तांबे या चांदी की वस्तुएं खरीदें। लाभ होगा।

धनु राशि: सोने के सिक्के या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि: स्टील के बर्तन या वाहन खरीदें, सालभर उन्नति मिलेगी।

कुंभ राशि: वाहन या स्टील की वस्तुएं खरीदें, चांदी भी शुभ रहेगी।

मीन राशि: सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदें, सुख और समृद्धि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें

Dhanteras Par Dhaniya Ke Upay: धनतेरस पर धनिया खरीदना क्यों है आपकी खुशहाली और संपत्ति के लिए शुभ?

Updated on:
17 Oct 2025 02:36 pm
Published on:
17 Oct 2025 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर