धर्म/ज्योतिष

Dhanvarsha Yoga 2025 : साल खत्म होने से पहले खुलेगी किस्मत, धनवर्षा योग बदलेगा इन राशियों का भाग्य

Dhanvarsha Yoga 2025 में शुक्र का धनु राशि में गोचर, शुक्रादित्य योग और दुर्लभ समसप्तक योग बन रहा है। साल खत्म होने से पहले मेष, तुला, धनु और मीन राशि वालों को करियर, पैसा और प्रमोशन में बड़ा लाभ मिल सकता है।

2 min read
Dec 25, 2025
Dhanvarsha Yoga 2025 : साल खत्म होने से पहले खुलेगी किस्मत, धनवर्षा योग बदलेगा इन राशियों का भाग्य (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

शुक्र को सुख, समृद्धि और धन का ग्रह माना जाता है। शुक्र अपनी वक्री अवस्था में धनु राशि में आ गया है। अब शुक्र करीब 24 दिनों तक धनु राशि में ही रहेगा। इस गोचर के बाद सूर्य-शुक्र का संयोग (शुक्रादित्य योग) बन रहा है। इसके अलावा 100 साल बाद समसप्तक योग भी बन रहा है। ज्योतिषियों का कहना है कि नए साल से पहले यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में।

ये भी पढ़ें

Sanatan Dharma : क्या है सनातन धर्म का मतलब

मेष

मेष राशि वालों के लिए साल का आखिर शानदार रहने वाला है। करियर में कोई बड़ा मौका मिलेगा। अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी लीडरशिप और बेहतर हो जाएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रमोशन मिल सकता है, अचानक पैसे का फायदा भी हो सकता है। नई गाड़ी या कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं।

तुला

करियर में बड़ा ब्रेक मिल सकता है। अचानक पैसा हाथ लगेगा। किसी को दिया पैसा वापस मिल जाएगा। खर्चे कम होंगे, आमदनी बढ़ेगी। मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग या एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों को खास फायदा होगा। आपकी इमेज और मजबूत होगी। अपनों की खुशी पर ध्यान देंगे।

धनु

यह वक्त धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा है। आर्थिक हालत मजबूत रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों के लिए भी बढ़िया समय है। खुशियां आएंगी, काम भी ज्यादा कर पाएंगे। बड़ी सफलता मिलेगी। एजुकेशन या कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे। ऑफिस में इज्जत और प्रमोशन मिल सकता है।

मीन

वर्कप्लेस पर इज्जत बढ़ेगी, किस्मत साथ देगी। फैसले लेने की ताकत बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। बस बहस और गुस्से से बचें। अगर अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखेंगे, तो ये वक्त आपके लिए गोल्डन पीरियड बन सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Surya Gochar 2026 : नए साल में किन राशियों की चमक सकती है किस्मत और किन्हें झेलना होगा आर्थिक नुकसान?

Published on:
25 Dec 2025 03:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर