धर्म/ज्योतिष

Girl Born In July: इन लड़कियों को होती है सच्चे प्यार की तलाश, जानें इनकी खासियत और व्यक्तित्व

Girl Born in July: हर महीने में जन्मे व्यक्ति की कुछ न कुछ विशेषता होती है। जुलाई में जन्मे लोगों का भी अलग स्वभाव होता है, इनकी लवलाइफ और व्यक्तित्व भी अलग होता है। आइये जानते हैं कैसी होती हैं जुलाई में जन्मी लड़कियां (birthday astrology), जुलाई में जन्मी लड़कियों की लवलाइफ ..

2 min read
Jul 13, 2024
Girl Born In July looking for true love
Girl Born In July: इन लड़कियों को होती है सच्चे प्यार की तलाश, जानें इनकी खासियत और व्यक्तित्व

Girl Born in July: सामान्य तौर पर जुलाई में जन्म लेने वाले लड़के और लड़कियों की राशि कर्क और सिंह होती है। 22 जुलाई तक जन्मे लोग कर्क राशि के होते हैं तो 23 जुलाई से 31 जुलाई के बीच जन्मे लोगों की राशि सिंह होती है। इसलिए इनके विशेष गुण होते हैं, खासकर लड़कियों की। आइये जानते हैं कैसे होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, जुलाई में जन्मे लोगों की लवलाइफ, व्यक्तित्व आदि…

बहुत आशावादी होते हैं जुलाई में जन्मे बच्चे

Girl Born in July: जुलाई महीने में जन्म लेने वाले बच्चे कठिन से कठिन समय में खुद पर विश्वास रखते हैं और इनकी प्रवृत्ति सकारात्मक होती है। इन बच्चों में हर समस्या के समाधान की प्रवृत्ति होती है।

आसानी से नहीं पड़ते प्यार के चक्कर में

जुलाई में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है, लोग जल्द ही इनसे प्रभावित हो जाते हैं लेकिन ये आसानी से प्यार के मामले में नहीं पड़ते। लेकिन जब ये किसी से प्यार कर लें तो इनसे समर्पित इंसान मिलना मुश्किल है। ये अपने प्रिय का दामन आसानी से नहीं छोड़ते। अगर प्यार में इनसे कोई भूल हो जाए तो जल्द ही संभल जाते हैं। सच्चे इंसान को परखने की इनमें क्षमता होती है, गलत व्यक्ति इनको धोखा नहीं दे सकता है।

ये भी पढ़ेंः

मुस्कुराती रहती हैं महिलाएं

जुलाई में जन्मी महिलाएं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हैं। भले ही इन्हें संघर्ष करना पड़े, मुस्कुराती रहती है। ये बेहद प्रतिभाशाली होती हैं, लेकिन सही मौका न मिलने पर निराश हो जाती हैं। हालांकि आगे बढ़ने की दृढ़ इच्छा के कारण प्रगति करती हैं। हालांकि इन्हें प्यार में भाग्य का साथ नहीं मिलता है, इससे सच्चे प्यार की तलाश पूरी नहीं होती। लेकिन ये सबकी चहेती होती हैं। संवेदनशील होने के कारण इनके दिल को लोग ठेस पहुंचाते हैं, हालांकि ये जल्दी भूल जाती हैं।

लकी नंबर और लकी कलर

जुलाई में जन्मे लोगों का लकी नंबर 4, 2, 9 और लकी कलर ऑरेंज, येलो और ब्लू होता है। इस महीने में जन्मे लोगों के लिए शुभ दिन, सोमवार, शुक्रवार और शनिवार हैं। वहीं लकी स्टोन की बात करें तो चांदी में डायमंड पहनना इनके लिए फायदेमंद होगा, लेकिन ज्योतिष की सलाह लेना जरूरी है। इन लोगों को रविवार को गरीबों को संतरा बांटना चाहिए। इसके अलावा काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभफलदायक होगा।

Updated on:
12 Jul 2024 07:19 pm
Published on:
13 Jul 2024 05:30 am