धर्म/ज्योतिष

Gold Price Prediction 2026 : बड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणी, 2026 में सोना छुएगा 3 लाख का आंकड़ा! जानें निवेश का सही समय

Gold Price Prediction 2026 : आचार्य शैलेश तिवारी की भविष्यवाणी: 2026 की दिवाली तक सोना 3 लाख और चांदी 4 लाख तक पहुंच सकती है। जानें क्यों ग्रहों की चाल (बृहस्पति और मंगल) कीमती धातुओं की कीमतों में भारी उछाल लाने वाली है।

2 min read
Dec 30, 2025
Gold Price Prediction 2026 : सोना छुएगा ₹3 लाख का आंकड़ा (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Gold Price Prediction 2026 : अब 2025 लगभग खत्म होने को है, 2026 दरवाजे पर है, और बहुत लोग नई शुरुआत के बारे में सोच रहे हैं। ज्यादा पैसा कमाने का सपना देख रहे हैं। वैसे भी, 2025 में सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए साल शानदार रहा है। किसने सोचा था कि इस साल सोना ₹55,000 से भी ज्यादा बढ़ जाएगा, और चांदी की कीमत ₹1 लाख से ऊपर चली जाएगी? आचार्य शैलेश तिवारी ने आज जब मैं ये बात कर रहा हूं, चांदी 2 लाख के पार जा चुकी है और सोना 1,33,5000 के लेवल को पार कर चुका है। आचार्य शैलेश तिवारी ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में 2026 के लिए अपनी भविष्यवाणियां साझा की है।

ये भी पढ़ें

Singh Varshik Rashifal 2026 : सिंह राशि वालों के लिए 2026 लाएगा खुशियों की सौगात, धन, मान-सम्मान और नए अवसरों के संकेत

दिवाली तक 10 ग्राम सोने का भाव ढाई से 3 लाख के बीच | Gold Price Diwali 2026

अब कई लोगों को लग रहा है कि उनकी गाड़ी छूट गई है सोच रहे हैं, काश जब रेट कम था तभी खरीद लिया होता। शैलेश तिवारी ने कहा, सच कहूं तो, ये गाड़ी किसी की छूटती नहीं। किस्मत में जो लिखा है, वो होकर रहेगा। अब 2026 में सोना-चांदी को लेकर क्या भविष्यवाणी है, क्या सच में अभी भी पैसा बन सकता है? देखिए, मैं 2026 की दिवाली तक 10 ग्राम सोने को ढाई से 3 लाख के बीच देख रहा हूं। अभी जो कीमत है, करीब डबल हो जाएगी। कम से कम ढाई लाख तो पक्का मानिए। यानी, एक लाख से ज्यादा का उछाल यहां से दिख रहा है। और चांदी? वो भी 3 से 4 लाख के बीच पहुंच सकती है। मतलब, इसमें भी डबल ग्रोथ दिख रही है।

अब कॉपर की बात करें तो वो 1100 से 2000 प्रति किलो के बीच जा सकता है। ऐसा क्यों हो रहा है? 2025 में ग्रहों की जो स्थिति थी, उसमें राजा भी सूरज था और मंत्री भी सूरज। और सूरज का धातु, सोना। 2026 का स्वामी बृहस्पति है, मंत्री मंगल—इन दोनों का धातु भी सोना ही है। तो एक बात तय है, अगर किसी के पास अभी 5 किलो सोना है, तो 2026 में वो करीब 15 करोड़ का मालिक होगा। मतलब, 1 किलो सोना 3 करोड़ तक जा सकता है।

2030 तक गोल्ड 5 लाख तक पहुंच सकता है | Gold Price Target 2030

हमारे ज्योतिष में साल अप्रैल से अप्रैल चलता है, चैत्र नवरात्रि से नया संवत शुरू होता है। 2026 का राजा बृहस्पति, मंत्री मंगल—दोनों का धातु सोना। तो 2027 के अप्रैल तक, सोना 3 लाख का आंकड़ा छू लेगा, और उससे नीचे नहीं आएगा। बल्कि 2030 तक तो गोल्ड 5 लाख तक पहुंच सकता है। और अगर बात लॉन्ग टर्म की करें, तो सोना हमेशा ऊपर ही जाता है। 1940 से अब तक देख लीजिए, कभी गिरावट आई ही नहीं। हां, इतनी तेजी से शायद कम ही बढ़ा हो, लेकिन अब पूरी दुनिया खरीद रही है। अमेरिका, यूरोप, चीन—सभी गोल्ड खरीद रहे हैं। 106 देश ऐसे हैं जिनके पास सोना है ही नहीं, और गोल्ड की मात्रा सीमित है, जैसे जमीन सीमित है।

भारत की आबादी अभी 150 करोड़ है, सोचिए अगर और बढ़ गई तो जमीन की कीमत क्या होगी! ठीक वैसे ही, गोल्ड और सिल्वर की वैल्यू लगातार बढ़ेगी। 2026 में भी ग्रहों की अनुकूलता सोने के साथ है, और सूरज का धातु भी सोना ही है। तो मेरी राय में, 2026 में सोना 2.5 से 3 लाख तक पहुंचेगा—यानि अब भी निवेश करने का सही वक्त है।

ये भी पढ़ें

Kark Arthik Rashifal 2026 : कर्क राशिफल : जून तक पैसा ही पैसा! कर्क राशि के लिए गुरु गोचर का सुनहरा समय

Published on:
30 Dec 2025 01:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर