
Jupiter Transition Effect: ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार साल 2025 में गुरु के अतिचारी होने से दुनियाभर में काफी अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। इससे करियर आर्थिक स्थिति के साथ-साथ युद्ध संकट आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
गुरु की चाल में तेजी होने से दुनियाभर में कई युद्ध हो सकते हैं। कई देशों के बीच युद्ध होने की आशंका मानी जा रही है। इसके साथ ही एक बार फिर आर्थिक मंदी की ओर बढ़ सकते हैं, जैसा 1929 में हुआ था जब अमेरिकी शेयर बाजार में एक बड़ी गिरावट आई। जो इस दुर्घटना का वैश्विक प्रभाव पड़ा और इसे महामंदी की शुरुआत माना जाता है।
गुरु के अतिचारी होने से धर्म संबंधित घटनाएं बढ़ सकती है। विभिन्न धर्मों के लोग अपनी परंपराएं दूसरों के ऊपर थोपने की कोशिश कर सकते हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार जब गुरु अतिचारी गति में हों तो ठीक उसी समय शनि वक्री हों तो राजाओं का पतन होता है यानी कुछ सत्ताधारी लोगों की सत्ता डगमगा सकती है।
गुरु के मिथुन राशि में अतिचारी होने के समय इस वर्ष शनि भी मीन राशि में गोचर करते हुए वक्री होंगे। आजाद भारत की कुंडली (15 अगस्त 1947, मध्य रात्रि, दिल्ली) की है जिसमें मिथुन राशि में सर्वाष्टक वर्ग में केवल 21 बिंदु हैं तथा मिथुन में गुरु के भिन्नाष्टक वर्ग में केवल 3 बिंदु मिल रहे हैं, जिस कारण से इस वर्ष केंद्र सरकार में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसके साथ ही मिथुन राशि से प्रभावित पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन भी हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार धनु राशि से प्रभावित उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी अपने नेतृत्व और मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकती है, ऐसी संभावना बनती दिख रही है।
सितंबर 2025 से लेकर सितंबर 2032 तक आजाद भारत की कुंडली में सप्तमेश और द्वादशेश मंगल की अशुभ दशा चलेगी और इस दौरान गुरु गोचर में हर वर्ष कुछ महीनों के लिए अतिचारी होंगे।
मंगल की दशा और गुरु के अतिचारी होने के प्रभाव से विवाह में तलाक की दर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। जन्म दर कम होगी, तकनीकी शिक्षा विशेषकर इंजीनियरिंग में युवाओं का रुझान बढ़ेगा, मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ेगा, कानून की पढ़ई और करियर में आशातीत उन्नति होगी।
समाज में धार्मिक विवाद को लेकर तनाव हो सकता है। मानसिक रोग और प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ेगा जिससे युवाओं की शादी को लेकर रुचि कम हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः
ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार अतिचारी गुरु के कारण व्यापार में तेजी आएगी। बीमारियों का संक्रमण बढ़ सकता है। देश में कई जगह ज्यादा बारिश होगी। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। तूफान, बाढ़, भूस्खलन, पहाड़ टूटने, सड़के और पुल भी टूटने की घटनाएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेंः
बस और रेलवे यातायात से जुड़ी बड़ी दुर्घटना होने की भी आशंका है। शासन-प्रशासन और राजनैतिक दलों में तेज संघर्ष होंगे। सामुद्रिक तूफान और जहाज-यान दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। खदानों में दुर्घटना और भूकंपन से जन-धन हानि होने की आशंका बन रही है।
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। देश में आंदोलन, हिंसा, धरना प्रदर्शन हड़ताल, बैंक घोटाला, वायुयान दुर्घटना, विमान में खराबी, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है।