धर्म/ज्योतिष

Guru Gochar Rohini Nakshatra: रोहिणी नक्षत्र में पहुंचे गुरु, इन 3 राशियों को मिलेगी नई नौकरी, पदोन्नति और धन

Guru Gochar Rohini Nakshatra: देव गुरु बृहस्पति ने चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है, जिससे तीन राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आइये जानते हैं गुरु किस राशि पर मेहरबान होने वाले हैं।
2 min read
Jun 11, 2024
Guru Gochar Rohini Nakshatra
गुरु का रोहिणी नक्षत्र में परिवर्तन 2024

Guru Gochar Rohini Nakshatra: हर ग्रह की स्थिति में बदलाव का सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है। अभी देव गुरु बृहस्पति शुक्र की राशि वृषभ और कृत्तिका नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन 13 जून को वृषभ राशि में गोचर कर रहे गुरु ग्रह ने चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया। गुरु बृहस्पति रोहिणी नक्षत्र में 20 अगस्त को शाम 5.22 बजे तक रहेंगे। इससे 3 राशि के लोगों पर गुरु और चंद्रमा का विशेष असर पड़ेगा। इससे इनकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। साथ ही इन राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। इन्हें धन-संपदा मिलेगी और स्वास्थ्य शानदार रहेगा।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ होने वाला है। इसके प्रभाव से मेष राशि के लोगों को खूब धन लाभ होगा। इस समय आप नया घर, वाहन आदि खरीद सकते हैं। इस समय धन प्राप्ति के कई अवसर मिलेंगे। गुरु के रोहिणी नक्षत्र में जाने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही आप निरोगी बनेंगे। इस समय आपके गुप्त शत्रु सामने आ सकते हैं। साथ ही आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार और नौकरी में आपका समय अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

रोहिणी नक्षत्र में गुरु का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। इस समय आप घर, वाहन या फिर ऑफिस खरीदने पर धन खर्च करेंगे। इस समय आपकी आमदनी और बचत बढ़ेगी। इस समय मिथुन राशि वालों ने नया काम शुरू किया है तो आने वाले समय में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक रूचि बढ़ेगी और नई नौकरी की तलाश पूरी होगी।

कर्क राशि

गुरु का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर्क राशि वालों के लिए भी लाभकारी रहने वाला। यह परिवर्तन आने वाले समय में आपको अपार धन लाभ कराएगा। भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताने में सफल होगा। साथ ही पिता, गुरु आदि के सहयोग से इस समय आपको हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस समय आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस समय वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान की तरक्की होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

Updated on:
14 Jun 2024 10:06 pm
Published on:
11 Jun 2024 09:46 pm