जुलाई में तुला राशि वालों को व्यापार में कुछ घाटा हो सकता है, लेकिन उसकी भरपाई हो जाएगी। कई क्षेत्रों से सुनहरे मौके मिलेंगे। लेकिन लापरवाही पर मौके हाथ से निकल सकते हैं। इस समय व्यापार में परिवर्तन की ओर ध्यान होगा, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का अपने काम के प्रति समर्पण बढ़ेगा। समाज के प्रति उनमें दया का भाव आएगा। दूसरों की भलाई में समय बिताएंगे। पत्रकारिता, सोशल मीडिया कार्यकर्ता जैसे पेशे से जुड़े लोगों का भविष्य जुलाई में अच्छा रहेगा।