धर्म/ज्योतिष

Guru Margi 2026: मार्च के महीने में गुरु ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल

Guru Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, दान-पुण्य, शिक्षा, धर्म का कारक माना जाता है। मार्च के महीने में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। गुरु के मार्गी होने से कुछ राशिवालों को बहुत लाभ हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते किन राशिवालों को गुरु के बदली चाल से फायदा होगा।

less than 1 minute read
Jan 21, 2026
istock

Guru Margi 2026: ज्योतिष गणना के हिसाब से मार्च के महीने में गुरु ग्रह अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। गुरु ग्रह एक राशि में लगभग 13 महीने तक गोचर करते हैं। 11 मार्च 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु के मार्गी होने का असर सारी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के जातक के लिए गुरु की सीधी चाल बहुत ही लाभकारी होने वाली है। इन राशिवालों को गुरु मार्गी से करियर, लव लाइफ और कारोबार में सफलता मिल सकते हैं। गुरु के मजबूत होने से जातक को धन की भी खूब प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जाने कि किन राशिवालों के लिए गुरु मार्गी शुभ होगा।

ये भी पढ़ें

दुनिया का सबसे बड़ा पाप क्या है? प्रेमानंद जी ने बताया फिर भगवान भी नहीं करते माफ!

इन राशिवालों मिलेगा लाभ

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक के लिए गुरु मार्गी बहुत सारे शुभ संकेत लेकर आने वाला साबित होगा। इस समय में आपके विवाह के योग बन सकते हैं। इसके साथ ही परिवार के साथ ही आपके संबंध मजबूत होंगे। कारोबार के लिहाज से भी गुरु मार्गी आपको लाभ दिलाने वाला साबित हो सकता है।

सिंह राशि
गुरु मार्गी से सिंह राशि के जातक को बहुत ही लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को इस समय में मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। गुरु मार्गाी से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दौरान आपको धन कमाने के बहुत से अवसर प्रदान हो सकते हैं।

मीन राशि
मार्च के महीने में मीन राशि के जातक की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी और व्यवसाय में सफलता हाथ लगेगी। इस समय में आपको धार्मिक यात्रा के लाभ मिल सकते हैं। इस समय में आपको भौतिक सुखों की भी प्राप्ति हो सकती है।

Published on:
21 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर