Guru Pushya Yog Ke Upay: गुरु पुष्य योग बेहद शुभ योग है, इसमें किए गए काम में सफलता और व्यावसायिक गतिविधियों में असीम लाभ मिलता है। लेकिन पुष्य नक्षत्र की अवधि में गुरु पुष्य योग के उपाय से इन फलों में और वृद्धि हो सकती है। आइये जानते हैं गुरु पुष्य योग के उपाय (Pushya Nakshatra remedies)..
Guru Pushya Yog Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार के दिन उदित होता है, तब इसे गुरु पुष्य योग कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि देव हैं। इसलिए इन दोनों ग्रहों का आशीर्वाद पुष्य नक्षत्र पर होता है।
इससे पुष्य नक्षत्र में किए गए काम में सफलता मिलती है, भाग्य साथ देता है। साथ ही इस दिन शुभ चीजों की खरीदारी आदि से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। हालांकि पुष्य नक्षत्र के उपाय से इसमें वृद्धि हो सकती है। ज्योतिषी डॉ अनीष व्यास से आइये जानते हैं गुरु पुष्य योग के उपाय ..
Guru Pushya Yoga kab hai : ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा और अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में लगभग 12:31 बजे तक गुरु पुष्य योग रहेगा।
(नोटः दृक पंचांग में गुरु पुष्य योग का समय 24 अक्टूबर को सुबह 6.38 बजे से 25 अक्टूबर 6.38 बजे तक बताया गया है। इसके अलावा कुछ कैलेंडर में इसका समय 06:15 से अगले दिन 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक भी बताया गया है।)
ये भी पढ़ेंः
1.डॉ. अनीष व्यास के अनुसार गुरु पुष्य योग में नई दुकान, नया वाहन, नया घर खरीदने और नये काम की शुरुआत शुभ और सफलता देने वाली होती है। गुरु पुष्य योग में आपको माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। लक्ष्मी नारायण की कृपा से आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
2. जब गुरु पुष्य योग बना हो तो उस समय विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को प्रिय हल्दी भी खरीद सकते हैं। इससे आपका भाग्य मजबूत होगा।
3. गुरु पुष्य योग में चांदी का लक्ष्मी यंत्र या फिर चांदी से निर्मित कोई चौकोर टुकड़ा खरीद कर उसकी पूजा करें, आपका आर्थिक संकट दूर होगा।
4. गुरु पुष्य योग के दौरान अगर आप 108 बार किसी भी मंत्र का जाप करते हैं, चाहे लक्ष्मीजी का मंत्र ऊँ महालक्ष्म्यै नमः या किसी और देवता का मंत्र, इससे आपको अमोघ लाभ मिलेगा। आप जिन भी देवी-देवता को मानते हैं उनके मंत्र का जाप अवश्य करें।
ये भी पढ़ेंः
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।