धर्म/ज्योतिष

आज से वृषभ राशि में बनेगा दुर्लभ कुबेर योग, तीन राशि वालों को मिलेगा धन के देवता का आशीर्वाद, पैसा, नौकरी, तरक्की

Guru Gochar 2024 Kuber Yog: 1 मई को 2024 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। वृषभ राशि में देव गुरु बृहस्पति गोचर से अत्यंत दुर्लभ कुबेर योग बनेगा। इससे तीन राशियों के लोगों को कुबेर का आशीर्वाद, पद, पैसा, नौकरी, तरक्की सब कुछ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां..

2 min read
Apr 20, 2024
1 मई को वृषभ राशि में गुरु गोचर होगा। देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का तीन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

Guru Gochar 2024 Kuber Yog : देवगुरु बृहस्पति 1 मई को दैत्य गुरु शुक्र की राशि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में गुरु राशि परिवर्तन से एक अद्भुत योग बनने वाला है, जिसका राशि चक्र की सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा। वृषभ राशि में गुरु गोचर से बने कुबेर योग से तीन राशि के लोगों को अपार धन-संपदा मिल सकती है। आइए जानते हैं गुरु गोचर से बना कुबेर योग किन तीन राशियों की किस्मत चमकाएगा।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु गोचर के कारण बना कुबेर योग वृषभ राशि के लोगों की किस्मत चमकाएगा। इस समय वृषभ राशि के लोगों की सभी मनोकामना पूरी होगी। वृषभ राशि के लोगों के पेशेवर जीवन में अपार सफलता प्रवेश करेगी। शुक्र और गुरु के कारण वृषभ राशि के लोगों के करियर की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

इस समय करियर में तरक्की, इंक्रीमेंट और बोनस मिल सकता है। इस समय वृषभ राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक जीवन भी कुबेर योग के प्रभाव से अच्छा रहेगा। पैसों का प्रबंधन अच्छे से होगा। इस समय वृषभ राशि वाले कोई बड़ा फाइनेंसियल डिसीजन ले सकते हैं। बेकार के खर्च बंद होंगे, रिश्तों में मजबूती आएगी। शारीरिक और मानसिक समस्याओं से राहत मिलेगी।

कर्क राशि

कुबेर योग के कारण कर्क राशि वालों पर भी गुरु बृहस्पति की कृपा बरसेगी। इस समय कर्क राशि वालों को संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। कर्क राशि वालों का आध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। वृषभ राशि में गुरु राशि परिवर्तन के कारण भाई या किसी के साथ बिजनेस में पार्टनरशिप लाभकारी हो सकता है। घर परिवार में सुख-समृद्धि आएगी, मन में शांति रहेगी। इस समय आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। व्यापार से जुड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती है।

कुबेर योग से कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बिजनेस को बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। ऐसे में आपको पदोन्नति के साथ बोनस मिल सकता है। लव लाइफ शानदार रहेगी, पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

गुरु राशि परिवर्तन के कारण बना कुबेर योग कन्या राशि के लोगों के लिए भी शुभ फलदायक है। इस समय कन्या राशि के लोगों को अपार धन संपदा मिलेगा। आपके जीवन में भौतिक सुखों की कमी नहीं आएगी। करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। कन्या राशि वालों के जीवन में तरक्की आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा।

काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बनेंगे। मेहनत करते समय थोड़ा ध्यान दें कि यह फायदेमंद रहे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, उच्च अधिकारी , वरिष्ठ अधिकारी खुश रहेंगे। काम के सिलसिले में भाग-दौड़ बढ़ सकती है। फ्रीलांसर, फील्ड वर्क करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खूब लाभ मिलेगा। लोग आपकी बातों को सुनेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर