धर्म/ज्योतिष

Karwa Chauth: संभलकर रहें सिंह, तुला समेत 5 राशि वाले, कर्क राशि में आ रहे मंगल करवा चौथ के रंग में डाल सकते हैं भंग

Karwa Chauth 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्तूबर करवा चौथ पर ही कर्क राशि में राशि परिवर्तन कर रहे हैं । इससे कई राशि के लोगों के लिए अपने गुस्से पर काबू रखना आसान नहीं होगा। ये करवा चौथ से शुरू होकर अगले मंगल गोचर तक पति पत्नी के रिश्ते को खराब कर सकता है। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानें मेष से मीन राशि तक पर मंगल का प्रभाव ..

3 min read
Oct 20, 2024
Karwa Chauth 2024 mars transition today : कर्क राशि में आ रहे मंगल लोगों में बढ़ेगा गुस्सा

mars transition today: पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि मंगल ग्रह मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। अभी मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहे थे, 20 अक्टूबर को मंगल का राशि परिवर्तन कर्क राशि में दोपहर 02:22 बजे होगा। 7 दिसंबर को मंगल कर्क राशि में ही वक्री होंगे और वक्री गति से गोचर करते हुए 21 जनवरी 2025 की सुबह 10:05 मिनट पर फिर से मिथुन राशि प्रवेश कर जाएंगे।


इस दौरान मंगल और शनि एक दूसरे से छठे आठवें भाव में होकर षडाष्टक योग बनाएंगे। इधर, कर्क राशि में मंगल के आने के प्रभाव से कई राशि के लोगों में गुस्सा बढ़ सकता है। भविष्यवक्ता और कुंडली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।

ये भी पढ़ें

Mangal Gochar: आज मंगल का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों को खूब मिलेगा पैसा, हर काम में सफलता

मेष राशि

मंगल राशि परिवर्तन के कारण मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि

मंगल का कर्क राशि में गोचर वृषभ राशि वालों को मानसिक तनाव दे सकता है। इस समय धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। धन- लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


मिथुन राशि

पराक्रम के देवता का चंद्रमा की राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए मुश्किल ला सकता है। इसलिए इस समय किसी भी तरह के वाद- विवाद से दूर रहें। धन- हानि हो सकती है, इसलिए खर्च सोच- समझकर ही करें। लेन-देन के लिए समय शुभ नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

kark rashi me mangal from karwa chauth: आज से कर्क राशि में आ रहे मंगल, करवा चौथ पर रहें सावधान



कर्क राशि


मंगल कर्क राशि में ही गोचर कर रहे हैं, इसका इसी राशि के लोगों पर सर्वाधिक असर पड़ेगा। इसके कारण कर्क राशि वालों का तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।



सिंह राशि


सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर सही नहीं है। ज्योतिषी डॉ. व्यास के अनुसार सिंह राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। धन- हानि हो सकती है। लेन-देन न करें। इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



कन्या राशि


मंगल गोचर के कारण कन्या राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन- खर्च न करें। निवेश सोच-समझकर ही करें। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा।


तुला राशि


मंगल का कर्क राशि में प्रवेश तुला राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में दबाव और तनाव का कारण बन सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है।



वृश्चिक राशि


मंगल की राशि वृश्चिक के लोगों के लिए भी मंगल गोचर कुछ मामलों में ठीक नहीं है। इस समय शारीरिक और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।



धनु राशि


मंगल गोचर के कारण धनु राशि के लोगों को इस गोचर से सावधान रहने की आवश्यकता है। अधिक मेहनत करनी होगी। अधिक खर्चों से बचने का प्रयास करें। लेन- देन से दूर रहें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।



मकर राशि


करवा चौथ से हो रहे मंगल राशि परिवर्तन की अवधि में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। खान- पान का विशेष ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



कुंभ राशि


करवा चौथ से हो रहे मंगल राशि परिवर्तन के दौरान कुंभ राशि वालों को गुस्से पर नियंत्रण करने का प्रयास करना चाहिए। अधिक खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।



मीन राशि

संतान पक्ष की तरफ से कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। खर्चा सोच- समझकर ही करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।


डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें

Karwa Chauth Katha: करवा चौथ व्रत की संपूर्ण कथा, जानें कैसे पुनर्जीवित हुआ ब्राह्मण का दामाद

Also Read
View All

अगली खबर