
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ हर सुहागिन औरतों के लिए बेहद खास होता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनीं रहे इसके लिए की जाती है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर 2025 यानी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाएगी। खास बात ये है कि इस साल करवा चौथ के दिन सुर्य और चंद्रमा दोनों ही राशि गोचर करने वाले हैं। यह घड़ी ज्योतिष की दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन सुर्य और चंद्रमा का गोचर कैसे आपकी राशि पर असर डाल सकता है।
करवा चौथ यानी 10 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 22 मिनट से चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं, रात 8 बजकर 19 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ऊर्जा, आत्मविश्वास, नेतृत्व, सेहत और मान-सम्मान का कारक माना गया है। वहीं चंद्रमा को मन, सुख, मानसिक शांति, माता और वाणी के कारक माना जाता हैं। इन दोनों ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है।
करवा चौथ पर सूर्य और चंद्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। यदि आप किसी से नाराज हैं, तो इस दिन रिश्तों में सुधार होने और सामने वाला व्यक्ति आपको मनाने की कोशिश कर सकता है। युवाओं को घरवालों का साथ मिल सकता है और वे नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबारियों के लिए यह समय संपत्ति खरीदने और महत्वपूर्ण डील फाइनल करने के लिए शुभ साबति हो सकता है। इतना ही नहीं इन दिनों बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार हो सकता है।
कर्क राशि वालों के लिए करवा चौथ के बाद का समय सुखद रहने वाला है। युवाओं को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। साथ ही, सोने की खरीदारी का भी योग बन रहा है।
तुला राशि वालों के लिए भी यह दिन शुभ साबति हो सकता है। जमीन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर किया गया निवेश लाभ दे कता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना बनी हुई है। हाल ही में विवाह बंधन में बंधे जातकों के रिश्तों में मधुरता बनेगी। युवाओं की माता से दूरी समाप्त हो सकती है और घर में खुशी का माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय ठीक ठाक रहेगा।