धर्म/ज्योतिष

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: 25 जनवरी को केतु करेंगे अपना नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: जनवरी के अंत 25 जनवरी 2026 को केतु अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। केतु का ये नक्षत्र परिवर्तन सारी राशियों के लिए मिला- जुला रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि केतु के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशिवालों को नुकसान हो सकता है।

2 min read
Jan 23, 2026
pintrest

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना जाता है। केतु के नक्षत्र परिवर्तन का असर सारी 12 राशियों पर होगा। कुछ राशियों के लिए केतु का गोचर फायदेमंद होता है तो वहीं कुछ राशिवालों को केतु के नक्षत्र परिवर्तन से नुकसान भी होता है। इस साल 25 जनवरी 2026 से केतु ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। केतु का नक्षत्र परिवर्तन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के दूसरे चरण से निकलकर पहले चरण होने जा रहे है। इस चरण में केतु 29 मार्च 2026 तक रहने वाला है। केतु का ये गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है। आइए जानते हैं इन राशि के बारे में।

ये भी पढ़ें

Vish Yog 2026: बसंत पंचमी के दिन बनेगा खतरनाक विष योग, इन राशियों को रहना होगा सावधान

इन राशियों हो सकती है परेशानी

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं रहने वाला है। इस समय में आपको आर्थिक नुकसान हो सकते हैं। इसके साथ ही कारोबार में भी आपको घाटे का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। किसी तरह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। कोई भी काम करने से पहले आप सोच विचार जरूर कर लें।

तुला राशि
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के जातक को नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपके खर्च अधिक बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। इस समय में आप कोई भी निवेश सोच- समझकर ही करें। परिवार के साथ ही वाद- विवाद होने की संभावना है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को केतु नक्षत्र परिवर्तन से बहुत सारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मौसम से जुड़ी बीमारियों दिक्कतें बढ़ सकती है। इसके साथ ही कारोबार में भी आपको हानि हो सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। पैसों के लेनदेन में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।

Published on:
23 Jan 2026 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर