धर्म/ज्योतिष

Lucky Girl Rashi: इन 5 राशियों की लड़कियां होती हैं लकी चार्म, पिता पति और करीबी के लिए लाती हैं सुख समृद्धि

Lucky Girl Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का नाम जन्म स्थान, समय और नक्षत्र के अनुसार रखना चाहिए। इसी से उसकी राशि तय होती है। इससे लोगों का भाग्य, व्यक्तित्व, स्वभाव भी पता चलता है। ऐसी 5 राशियां हैं जिनकी लड़कियां पति और पिता के लिए लकी होती हैं। इससे इनके घर में सुख समृद्धि आती है। इन लड़कियों के कारण पति और पिता के जीवन में उन्नति, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलती है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ...

3 min read
May 25, 2024
इन 5 राशियों की लड़कियां होती हैं लकी चार्म

इन पांच राशि की लड़कियां होती हैं भाग्यशाली
वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र धन, सुख और समृद्धि के कारक हैं। इसलिए इस राशि की लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यशाली होती हैं। इनके जन्म के बाद घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। शादी से पहले तक ये पिता के लिए भाग्यशाली होती हैं और शादी के बाद पति के लिए सौभाग्य लेकर आती है। इस राशि की लड़कियां दूसरों के लिए लकी चार्म तो होती है। इनके खुद के पास भी कभी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा इस राशि के लोग अच्छे नेतृत्वकर्ता होते हैं। इससे कार्य क्षेत्र में अन्य लोगों से ज्यादा मजबूत और ताकतवर होते हैं। परिश्रम और अपनी क्षमता के बल पर ये जीवन में सफल होते हैं। इस राशि के लोग भाग्यशाली होते हैं, कह सकते हैं lucky girl rashi में वृषभ का विशेष स्थान होता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं और चंद्रमा को भी धन का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इस राशि की लड़की की कुंडली में यदि चंद्रमा सकारात्मक स्थिति में मौजूद है तो ये लड़कियां पति के जीवन में धन लाभ की स्थिति बनाती हैं। ये लड़कियां पति के जीवन में आय के मजबूत स्रोत का कारण बनती हैं। इसके अलावा ये पिता के लिए भी आर्थिक मामलों में बहुत भाग्यशाली रहती हैं। जो भी व्यक्ति इस राशि की लड़कियों के संपर्क में आता है वह सुख-समृद्धि से भर जाता है। इसके अलावा इस राशि की लड़कियां अच्छी नेतृत्वकर्ता होती हैं। कार्य क्षेत्र में अन्य लोगों से ज्यादा प्रभावशाली होती हैं। परिश्रम और अपनी क्षमता के बल पर जीवन में सफल होती हैं।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि को धन समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ये आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक हैं। ऐसे में इस राशि की लड़कियां पति और पिता के लिए सुख-समृद्धि, धन और सौभाग्य लेकर आती है। तुला राशि में जन्मी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इसलिए इस राशि की लड़कियां पिता और पति दोनों के लिए भाग्यशाली रहती हैं। यह अपनी मेहनत से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये अपनी ईमानदारी के बल पर अक्सर सफल होती हैं। ये सोच-समझकर योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं। ये दिमाग से तेज और परिस्थितियों के अनुसार काम करने वाली होती हैं।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। गुरु को भी धन का कारक माना जाता है। यदि इस राशि की लड़कियों का लग्न धनु हो तो ऐसी मान्यता है कि पूर्व जन्म में भी यह लड़की इस परिवार में रही होगी और पूर्व जन्म के पुण्य कार्यों का फल भी इस जन्म में मिलता है। साथ ही गुरु की राशि होने से इन पर भाग्य के कारक देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती हैं। इससे इनके जीवन में कभी सुख सुविधाओं और धन संपत्ति की कमी नहीं होती है। ये अपने जीवन में इतनी मेहनत करती हैं कि उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है और सोच विचार कर निर्णय लेती हैं। साथ ही अपने काम में सफल होती हैं। अपनी बात खुलकर दूसरे के सामने रख सकती हैं। दूसरे को अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेती हैं। इसकी वजह से हर कोई इनसे दोस्ती करना पसंद करता है।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। गुरु की राशि होने से इस राशि में जन्मी लड़कियों पर दैवीय शक्ति की विशेष कृपा होती है। इस राशि की महिलाएं न सिर्फ अपने पति और पिता के लिए बल्कि अपने परिवार के लिए भी अच्छा भाग्य लेकर आती है और सुख-समृद्धि के द्वार खोलती हैं। इनकी कुंडली में यदि गुरु मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं तो समाज में मान-सम्मान भी खूब पाती हैं। ये लोग पैसों के बारे में ज्यादा नहीं सोचतीं, फिर भी सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए पैसे जमा करती हैं। ये लोग नि:स्वार्थ स्वभाव की होती हैं और हर किसी की मदद करने के लिए तैयार रहती हैं। ये हमेशा कुछ पाने की उम्मीद के बिना दूसरों की मदद करती हैं। उनके लिए प्यार किसी चमत्कार जैसा है। ये लोग प्यार में स्वार्थ बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। उनका मानना होता है कि प्यार सिर्फ देने का नाम है।


(नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं, www.patrika.com इसका दावा नहीं करता। इसको अपनाने से पहले और विस्तृत जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)

Updated on:
25 May 2024 01:39 pm
Published on:
25 May 2024 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर