14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kundli Dosh: कुंडली के ये 5 दोष करियर और आर्थिक स्थिति पर डाल सकते हैं असर, पंडित से जानिए ज्योतिष उपाय

Kundli Dosh Remedies: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मंगल दोष, कालसर्प दोष और शनि दोष करियर व आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं। जानें आसान ज्योतिष उपाय।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

पंडित प्रमोद शर्मा

Jun 14, 2026

Kaal Sarp Dosh, Shani Dosh Upay, Pitru Dosh

Kundli Dosh: Jyotish Upay: कुंडली के ये दोष कर सकते हैं धन हानि, जानें आसान उपाय (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Astrology Remedies Kundli Dosh: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंडली में मौजूद कुछ ग्रह दोष व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक तनाव पर असर डाल सकते हैं। मंगल दोष, शनि दोष और कालसर्प दोष जैसे योगों को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा रहती है। पंडित प्रमोद शर्मा के अनुसार इन दोषों को शांत करने के लिए कुछ पारंपरिक उपाय बताए गए हैं।

Mangal Dosh: करियर में रुकावट और तनाव

मंगल ग्रह हिम्मत और एनर्जी देता है, मगर अगर ये कुंडली में उल्टे घर में बैठ जाए, तो करियर में उथल-पुथल मचा देता है। नौकरी-व्यापार में रुकावटें आती हैं, और शादी-ब्याह में बिना वजह देरी या झगड़े शुरू हो जाते हैं।

क्या करें: हर मंगलवार हनुमान जी के सामने बैठकर सुंदरकांड पढ़ें। मान्यता है कि इससे मंगल के प्रभाव को शांत करने की मान्यता है।

Pitru Dosh: मेहनत के बाद भी क्यों नहीं मिलता फल

अगर पूर्वज खुश नहीं हैं, तो आपको मेहनत का सही फल नहीं मिलेगा। करियर की ग्रोथ रुक जाती है, मन बेचैन रहता है और बच्चों से जुड़ी चिंताएं बढ़ती हैं।

क्या करें: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, हर अमावस्या या शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पूर्वजों से माफी मांगें।

Kaal Sarp Dosh और आर्थिक नुकसान

जब कुंडली के सारे ग्रह राहु-केतु के बीच आ जाएं, तो कालसर्प दोष बनता है। इससे करियर या बिजनेस में अचानक बहुत बड़ा नुकसान या कानूनी झंझट आ सकता है।

क्या करें: शिवलिंग पर रोज जल चढ़ाएं और सोमवार का व्रत रखें, इसे लाभकारी माना जाता है।

Shani Dosh: मेहनत के बाद भी धीमी तरक्की

अगर शनि नाराज हो जाए, तो मेहनत खूब होगी मगर तरक्की कछुए की चाल से चलेगी। दफ्तर में काम तो ज्यादा रहेगा, लेकिन प्रमोशन या इंक्रीमेंट के वक्त ध्यान नहीं दिया जाएगा। पैसा भी रुक-रुक कर आएगा।

क्या करें: ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिवार की शाम पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंदों की मदद करें। शनि सीधे-सीधे कर्म देखने वाले देवता हैं।

Rahu Dosh के ज्योतिष उपाय

राहु की महादशा 18 साल चलती है। अगर राहु खराब हो, तो आदमी खुद उलझा-उलझा सा महसूस करता है, बीमारियां लग जाती हैं और मन में बेवजह डर बैठ जाता है।

क्या करें: मां दुर्गा की पूजा करें। रोज दुर्गा सप्तशती या फिर कम से कम श्रद्धा से दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इससे आप राहु के नकारात्मक प्रभाव कम होने की मान्यता है।

ज्योतिष कहता है, उपाय करने के साथ-साथ अपने कर्म भी सुधारें। बुजुर्गों का सम्मान करने से गुरु मजबूत होता है, और कमजोर या जरूरतमंद लोगों की मदद करने से राहु-केतु या शनि के खराब असर कम हो जाते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।