धर्म/ज्योतिष

Magh Me Janme Log: माघ में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं, जानें खूबियां

Magh Me Janme Log: धार्मिक दृष्टि से माघ महत्वपूर्ण और पवित्र महीना है। इस महीने जन्मे बच्चों में कई खासियतें होती हैं। आइये जानते हैं कैसे होते हैं माघ में जन्मे लोग ..
2 min read
Magh Me Janme Log
Magh Me Janme Log personality: माघ में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं


Magh Me Janme Log : माघ माह हिंदू धर्म और ज्योतिष की दृष्टि से खास है। इस महीने में नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है। इस माह में पूर्ण श्रद्वा और विश्वास के साथ नदियों में स्नान करने पर व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते है। माघ में तीर्थ स्थलों पर दर्शन और तर्पण करने से कल्याण की प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं कैसे होते हैं माघ में जन्मे बच्चे

विद्वान और धनवान होते हैं माघ में जन्मे बच्चे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माघ मास में जन्म लेने वाला व्यक्ति विद्वान होता है। माघ में जन्मे व्यक्ति के पास धन-संपति की कोई कमी नहीं होती है।

महत्वाकांक्षी और साहसी होते हैं ये लोग

माघ में जन्मे लोग साहसी होते हैं, ये जोखिम के कार्य भी कुशलता से पूरी करने वाले होते हैं। प्रतियोगियों को परास्त करने का गुण होता है। ये काफी महत्वाकांक्षी होते हैं और जीवन में अच्छा स्थान पाने के लिए प्रयास करते रहते हैं।

तीखी बोली से संबंध होते हैं खराब

माघ में जन्मे जातक संस्कारी और परिवार की नियमों को मानने वाले होते हैं। लेकिन इन लोगों की वाणी में कई बार कटुता आ जाती है। इनकी इसी स्वभाव के कारण इनके संबंध आस-पास के लोगों से मधुर नहीं रहते हैं।

भाग्यशाली होते हैं माघ वाले लोग

माघ में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं, मेहनत और भाग्य के बल पर ये खूब तरक्की करते हैं। इस माह में जन्मे जातक कठोर संघर्ष के लिए तैयार रहते हैं।

करियर को लेकर रहते हैं जोश में

माघ में जन्मे लोग अपनी सोच और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। करियर को लेकर इनमें जुनून होता है। इनमें नेतृत्व क्षमता कूटकूटकर भरी होती है।

जिद्दी होते हैं ये लोग

माघ माह में जन्मे लोग जिद्दी भी होते हैं। ये कई बार मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही दूसरों को भ्रमित कर बात मनवाने पर मजबूर कर देते हैं।

घुलमिल कर रहना पसंद

माघ में जन्मे लोग घुल मिल कर रहना पसंद करते हैं। इन्हें अकेलापन पसंद नहीं होता है। ये चाहते हैं कि दोस्त हमेशा उनके साथ रहें, या कोई न कोई इनके साथ रहे।

Updated on:
14 Jan 2025 08:33 pm
Published on:
14 Jan 2025 08:32 pm