धर्म/ज्योतिष

Maha Shivaratri 2025: राशि के अनुसार ऐसे करें शिव की पूजा, इन उपायों से करें भगवान शिव को प्रसन्न

Maha Shivaratri 2025: महा शिवरात्रि का पवित्र दिन आने वाला है। इस पवित्र दिन के लिए शिव भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी में अगर भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करनी है, तो राशि अनुसार जानें कौन से उपाय से भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सकता है।

3 min read
Feb 21, 2025
Worship lord Shiva

Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि भगवान शिव की अनंत महिमा और असीम कृपा का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूजा करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस दिन लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिव मंत्रों का जाप करते हैं, जिससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri) पर यदि राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो भगवान शिव की असीम कृपा मिल सकती है, जिससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है। पंडित सतीश चंद्र ने राशि अनुसार महादेव को खुश करने के लिए कुछ उचित उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Mahadev Puja: सोमवार को करें महादेव की पूजा, इन मंत्रों का जाप दिला सकता है जीवन के कष्टों से मुक्ति

मेष राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना

मेष राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव जी का गुड़ और दही से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही लाल गुलाल भी शिव जी को अर्पित करें।

वृषभ राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा में दही, शक्कर, चावल, सफेद चंदन का इस्तेमाल करना चाहिए। शिव जी पर सफेद रंग के फूल चढ़ाएं।

मिथुन राशि वाले ऐसे करें अभिषेक, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए

मिथुन राशि के जातकों को भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोग बिल्वपत्र चढ़ाने से भी लाभ प्राप्त करते हैं।

कर्क राशि वाले ऐसे करें महादेव की पूजा

कर्क राशि के जातकों को भगवान शिव का घी से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर कच्चा दूध, आंकड़े के फूल और दही चढ़ाकर पूजा करें। मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

सिंह राशि के जातक महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शिव जी का गुड़ के जल से अभिषेक करें। इसके साथ ही शिव मंत्र का जाप भी करें।

कन्या राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना

कन्या राशि के लोग भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें भांग और पान अर्पित करें। साथ ही शिवलिंग पर बिल्व पत्र और फल चढ़ाएं।

तुला राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

तुला राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक दही, शहद और इत्र से करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव के सहस्रनामों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना

वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही रूद्राष्टक का पाठ भी करें।

धनु राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

धनु राशि के जातकों को शीघ्र भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए हल्दी वाले दूध से अभिषेक करना चाहिए। साथ ही बेसन से बनी मिठाई का भोग चढ़ाएं।

मकर राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव की आराधना

मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए जल से अभिषेक करना चाहिए। शिवलिंग पर नीले रंग के फूल चढ़ाकर दीपक जलाकर पूजा करें।

कुंभ राशि वाले ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

कुंभ राशि के जातकों को तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। आप जल में सफेद तिल मिलाकर भी शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं।

मीन राशि वाले ऐसे करें महादेव की पूजा

मीन राशि के जातकों को भगवान शिव का केसर युक्त दूध से जलाभिषेक करना चाहिए। साथ ही रावण रचित शिव तांडव का पाठ भी करें।

घर बैठे करें उजैन "महाकाल" के दर्शन

ये भी पढ़ें

Arjun fight With Lord Shiv: भगवान शिव और अर्जुन के बीच क्यों हुआ था युद्ध, जानिए इस घटना का रहस्य

Also Read
View All

अगली खबर