सोमवार को प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर जाएं। पूजा में दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र, अक्षत, चंदन, धूप और दीप अर्पित करें। शिवजी को सफेद फूल, भस्म और धतूरा भी चढ़ाएं। इसके बाद शिव मंत्रों का जाप करें।