धर्म/ज्योतिष

Makar Sankranti Daan List 2026: मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, बनेंगे सारे काम

Makar Sankranti Daan List 2026: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल 14 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ खास चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

less than 1 minute read
Jan 06, 2026
Makar Sankranti Daan List 2026
istock

Makar Sankranti Daan List 2026: मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व है। मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए। इस दिन सुबह स्नान के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें और काला तिल अर्पित करें। इस दिन दान- पुण्य करने से साधक को दौगुना फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के खास मौके पर खीचड़ी बनाई जाती है और इसका सेवन किया जाता है। मकर संक्रांति पर कुछ शुभ चीजों का दान करने से सुख, समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान

तिल का दान
मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन आप काले तिल का दान कर सकते हैं। मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।

खिचड़ी का दान
इस दिन आप काली उड़द की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करना चाहिए। मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की भी परंपरा है। इस दिन खिचड़ी का दान करने से जातक की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ इसका दान करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कंबल का दान
मकर संक्रांति के दिन आप काले कंबल का दान कर सकते हैं। इस दिन गर्म कंबल का दान करने से शनि और राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

रेवड़ी का दान
रेवड़ी का दान मकर संक्रांति के दिन करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस दिन आप रेवड़ी और मूंगफली का दान करना चाहिए। रेवड़ी का दान करने से कुंडली में मंगल और सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही आत्मविश्वास वृद्धि होती है।

Updated on:
06 Jan 2026 12:57 pm
Published on:
06 Jan 2026 03:00 pm