धर्म/ज्योतिष

Malmas 2026: 6 दिसंबर से शुरू होगा मळमास, जानें जनवरी से मार्च तक विवाह के शुभ मुहूर्त

6 दिसंबर से मळमास के प्रारंभ होते ही विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। पंडित किराडू के अनुसार मळमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, नींव पूजन, नव प्रतिष्ठान प्रारंभ, यज्ञोपवीत संस्कार इत्यादि मांगलिक कार्यक्रम निषेध रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 3:16 PM IST
kharmas date
Photo- AI

Malmas Kab Se Kab Tak Hai 2026: बीकानेर. चातुर्मास के चार महीनों के बाद देवउठनी एकादशी से प्रारंभ हुए शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रम एक बार फिर मळमास में निषेध रहेंगे। इस बार मळमास 16 दिसंबर से प्रारंभ होगा। 14 जनवरी को मळमास की समाप्ति होगी। इसके बाद फिर से शादी-विवाह और मांगलिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार 16 दिसंबर को सुबह 10.25 बजे से मळमास प्रारंभ होगा। जो 14 जनवरी को रात्रि 9.10 बजे समाप्त होगा। मकर संक्रांति पर्व 14 जनवरी को होगा, लेकिन मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को मनाया जाएगा। 15 जनवरी को सुबह से दिनभर मकर संक्रांति का दान-पुण्य का समय रहेगा।

ये मांगलिक कार्यक्रम रहेंगे निषेध

मळमास के प्रारंभ होते ही विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों पर रोक लग जाएगी। पंडित किराडू के अनुसार मळमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, नींव पूजन, नव प्रतिष्ठान प्रारंभ, यज्ञोपवीत संस्कार इत्यादि मांगलिक कार्यक्रम निषेध रहेंगे। नामकरण, नक्षत्र शांति कार्यक्रम हो सकेंगे।

शुभ मुहूर्तों में फिर गूंजेगी शहनाई

मळमास की समाप्ति के बाद जनवरी से मार्च तक विवाह और मांगलिक कार्यक्रमों के कई शुभ मुहूर्त है। पंडित किराडू के अनुसार मळमास के बाद 25,26,31 जनवरी विवाह आयोजनों के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त है। वहीं 16,20,27,28 फरवरी, 1,3,9 मार्च विवाह आयोजनों के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त है व शहनाइयां गूंजेंगी।

मंदिरों में मळ की थाली के होंगे आयोजन

मळमास के दौरान श्रद्धालु लोग तिल व तेल से बनी वस्तुओं का दान करेंगे। गर्म कंबल, रजाई, बिस्तर, स्वेटर आदि गर्म वस्त्रों का भी दान करेंगे। कई मंदिरों में मळ थाली के आयोजन होंगे। देव प्रतिमाओं के विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इनमें कचौड़ी, पकौड़ी, मिर्ची बड़ा, ब्रेड बड़ा, दाल बड़े, दाल का हलवा, गोंद पाक, गाजर हलवा, पापड़, खीचिया सहित विविध व्यंजन शामिल होंगे। देव प्रतिमाओं का अभिषेक-पूजन और श्रृंगार भी होगा।

घेवर, फीणी का होगा दान-पुण्य

मकर संक्रांति के अवसर पर बीकानेर में बहन-बेटियों के ससुराल पारंपरिक रूप से घेवर, फीणी और तिल से बनी वस्तुओं के दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति को लेकर शहर में स्थायी दुकानों के साथ दर्जनों अस्थायी घेवर-फीणी की दुकानों का संचालन होता है, जिनमें बड़ी संख्या में घेवर फीणी तैयार होकर बिक्री होते है। परंपरा अनुसार बहन-बेटियों के ससुराल 5,7,9,11,21 की संख्या में घेवर शगुन के रूप में भेजने की परंपरा है।

Updated on:
28 Nov 2026, 3:16 PM IST
Published on: