धर्म/ज्योतिष

Mangal ka Gochar 2025: कन्या राशि में मंगल का प्रवेश, इन राशियों को मिल सकता है जबरदस्त लाभ

Mangal ka Gochar 2025: 28 जुलाई 2025 को मंगल का कन्या राशि में गोचर हुआ है जो 13 सितंबर तक रहेगा। जानिए टैरो रीडर नीतिका शर्मा से इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा और मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के आसान उपाय।

2 min read
Aug 03, 2025
Mangal ka Gochar 2025

Mangal ka Gochar 2025: 28 जुलाई को मंगल ग्रह ने अपनी जगह बदली और अब ये कन्या राशि में 13 सितंबर तक रहने वाला है। इसके बाद यह तुला राशि में जाएगा। ज्योतिष में मंगल को एक क्रूर लेकिन ताकतवर ग्रह माना गया है, जो हमारे साहस और ऊर्जा को दिखाता है। मंगल की स्थिति अगर सही हो तो इंसान में आत्मविश्वास, जोश और कामयाबी आती है, लेकिन अगर ये गलत जगह बैठा हो तो रिश्ते, सेहत और पैसे तीनों पर असर डाल सकता है।

ये भी पढ़ें

Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई तक इन 6 राशियों में बढ़ेगा गुस्सा, पति-पत्नी और परिवार में होंगे झगड़े

ग्रहों का सेनापति है मंगल

ज्योतिषाचार्य नीतिका शर्मा के अनुसार मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। ये मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मकर में उच्च और कर्क में नीच माने जाते हैं। इनकी सूर्य, चंद्र और गुरु से बनती है, लेकिन बुध से नहीं। ये देशभक्ति, ताकत, साहस और महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।

मंगल के शुभ और अशुभ असर

इस समय मंगल का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। खाने-पीने की चीजों के दाम थोड़े कम हो सकते हैं, लेकिन सोना-चांदी महंगा हो सकता है। व्यापार में फायदा होगा, लेकिन आग, भूकंप, गैस लीकेज जैसी घटनाओं की आशंका भी रहेगी। राजनीति में उठापटक हो सकती है और बॉर्डर पर तनाव भी बढ़ सकता है।

बचाव के आसान उपाय

मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करें, हनुमान चालीसा पढ़ें। लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाएं, बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। तांबे के बर्तन में गेहूं, मसूर की दाल, लाल कपड़ा और शहद दान करें।

राशियों पर असर

  • मेष: खर्च बढ़ेगा, तनाव रहेगा। ध्यान और संयम जरूरी है।
  • वृषभ: संतान और निवेश से फायदा होगा।
  • मिथुन: परिवार में तनाव आ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • कर्क: एनर्जी आएगी लेकिन गुस्से से नुकसान हो सकता है।
  • सिंह: धन लाभ होगा, पर रिश्तों में खटास आ सकती है।
  • कन्या: आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन विवादों से बचें।
  • तुला: स्वास्थ्य और खर्च पर ध्यान दें।
  • वृश्चिक: रुके हुए काम पूरे होंगे, आय में वृद्धि होगी।
  • धनु: नौकरी में बदलाव या तरक्की के योग।
  • मकर: विदेश यात्रा और भाग्य का साथ मिलेगा।
  • कुंभ: खर्च बढ़ेगा, सतर्क रहें।
  • मीन: वैवाहिक जीवन में टकराव हो सकता है, संयम रखें।

ये भी पढ़ें

51 दिन इन 8 राशियों को मिलेगा मंगल का आशीर्वाद, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

Published on:
03 Aug 2025 05:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर