Mangal Gochar 2026 : 23 फरवरी 2026 को मंगल का कुंभ गोचर! शनि घर में राहु-सूर्य संग अंगारक योग बनेगा। सिंह(रिश्ते-बिजनेस), कुंभ(दुर्घटना), मीन(खर्चे) राशि वालों के लिए खतरा। बचाव उपाय: हनुमान चालीसा, शनि शांति। राशिफल 2026 पढ़ें।
Mangal Rahu Yuti 2026: ज्योतिष की दुनिया में 23 फरवरी 2026 की सुबह एक ऐसी खगोलीय घटना होने जा रही है, जो कई लोगों की रातों की नींद उड़ा सकती है। ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि की घर यानी कुंभ राशि में कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन यह कोई साधारण गोचर नहीं है। कुंभ राशि इस वक्त एक ब्रह्मांडीय ट्रैफिक जैम जैसी बनी हुई है, जहां राहु और सूर्य जैसे शक्तिशाली ग्रह पहले से ही मौजूद हैं।
जब मंगल (Mangal Rahu Yuti) और राहु एक साथ मिलते हैं, तो अंगारक योग बनता है जो आग में घी डालने का काम करता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को इस दौरान संभलकर रहने की सख्त जरूरत है।
सिंह राशि वालों के लिए मंगल (Mangal Gochar) का यह गोचर सातवें भाव (साझेदारी और विवाह) में हो रहा है।
खतरा: आपकी ज़रा सी ज़िद या गुस्से में लिया गया एक फैसला सालों की मेहनत पर पानी फेर सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है।
बचाव: जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें। इस समय 'मौन' ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
मंगल आपकी ही राशि यानी लग्न भाव में आ रहे हैं, जहाँ पहले से ही ग्रहों का जमावड़ा है।
खतरा: आप खुद को बहुत ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन यह ऊर्जा चिड़चिड़ेपन और गुस्से में बदल सकती है। जल्दबाजी में गाड़ी चलाना या रिस्क लेना भारी पड़ सकता है। चोट या दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
बचाव: अगले कुछ हफ्तों तक ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। कोई भी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए फरवरी के अंत तक का इंतजार करें।
मंगल आपकी राशि से 12वें भाव (व्यय भाव) में गोचर करेंगे, जो खर्चों और गुप्त शत्रुओं का स्थान है।
खतरा: आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली स्थिति बन सकती है। ऑफिस में कुछ लोग आपकी पीठ पीछे साजिश रच सकते हैं। आपकी कोई गोपनीय बात सार्वजनिक होने का डर भी बना रहेगा।
बचाव: अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएँ और उधार देने से बचें, क्योंकि दिया हुआ पैसा वापस मिलना मुश्किल होगा।
अगर आपकी राशि इन तीनों में से एक है या आपको लगता है कि काम बिगड़ रहे हैं, तो ये सरल उपाय करें:
मंगलवार का व्रत: हनुमान जी की शरण में जाएं। सुंदरकांड का पाठ या हनुमान चालीसा का नियमित पाठ मंगल के अंगार को शांत करता है।
शनि देव की शांति: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएँ और काले तिल अर्पित करें।
अनोखा उपाय: तांबे के लोटे में पानी भरकर रात को अपने सिरहाने रखें और सुबह उसे किसी पौधे में डाल दें। यह आपके मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगा।
2026 का यह गोचर इसलिए भी खास है क्योंकि 18 साल बाद कुंभ राशि में मंगल और राहु (Mangal Rahu Yuti 2026) की ऐसी युति बन रही है। यह समय तकनीकी क्षेत्र और राजनीति में बड़े उलटफेर का भी संकेत दे रहा है।