8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: 12 राशियों के लिए क्या कहते है आज के सितारे? जाने दैनिक राशिफल में

Aaj Ka Rashifal- 9 अक्टूबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Akash Dewani

•

Oct 09, 2026

aaj ka rashifal 9 October 2026 daily horoscope hindi

Aaj Ka Rashifal 9 October 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 9 October 2026: 9 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

शिक्षा संबंधी मामलों से जुड़ी समस्याओं के हल निकलेंगे। व्यापार में नए गठजोड़ से अधिक लाभ अर्जित करने में मदद मिलेगी। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

मन में साहस का संचार होगा। अच्छे सहयोगी मिलेंगे। व्यवसाय और दैनिक कार्यों में शीघ्रता से निर्णय लेने होंगे। प्रेम में अतिरिक्त खिंचाव महसूस करेंगे।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 9

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

पारिवारिक जिम्मेदारियों में भाई-बहनों का व्यवहार थोड़े संघर्ष के बाद अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों से संबंधित मामलों में भाग्य का समर्थन मिलेगा। यात्रा टालें।

शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

दूसरों के शब्दों को ज्यादा महत्व देना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। आर्थिक रूप से पूर्व में बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। परिणामस्वरूप अच्छा धन प्राप्त हो सकता है।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 8

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

कम मेहनत में अधिक परिणाम से उत्साहित रहेंगे, लेकिन सभी आवश्यक कार्यों को संध्याकाल से पहले पूरा करना होगा। प्रेम संबंधों से गहरा जुड़ाव रहेगा।

शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

पिछली लापरवाहियों के कारण व्यय भार बढ़ सकता है। भावनात्मक संबंधों के प्रति गहरा जुड़ाव महसूस होगा। प्रतिस्पर्धा में उलझे तो मानसिक तनाव बढ़ेगा।

शुभ रंग- डार्क ग्रीन
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

मनोरंजन और पर्यटन से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। व्यवहार कुशलता से सरकारी या सार्वजनिक जीवन से जुड़े कार्य शीघ्रता से संपन्न होंगे। पेरेंट्स से वार्ता सद्भावपूर्ण रहेगी।

शुभ रंग- डायमंड कलर
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा और कार्यों में गति आएगी। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं। शब्दों में कठोरता से बचना होगा।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

कार्यों में गतिशीलता रहेगी। मन पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार को एकजुट रखने में बहुत धैर्य दिखाना होगा। भाग्य के सहयोग से धन लाभ होगा।

शुभ रंग- सैफ्रॉन कलर
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

बड़े आर्थिक फैसले टालना अभी ठीक रहेगा। भावनात्मक संबंधों से ज्यादा उम्मीद न रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

पूर्व में किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम दोपहर तक मिलने की संभावना रहेगी। परिवारजनों में विचारों का मतभेद सामने आ सकता है। यात्रा टालें।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 6

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

धैर्य दिखाया तो संध्या के बाद परिस्थितियों पर नियंत्रण स्थापित करना आसान रहेगा। व्यवहार में विनम्रता का फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता के लिए इंतजार करना होगा।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8