धर्म/ज्योतिष

39 दिन तक मार्गी मंगल करेंगे धनवर्षा, 3 राशियां हो सकती हैं मालामाल

Mangal Margi 2025: हर ग्रह कुछ समय में राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव लाते हैं। इसका सभी राशियों पर असर भी पड़ता है। अब मंगल चाल बदलने वाले हैं। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार 24 फरवरी को मिथुन राशि में मंगल मार्गी हो जाएंगे। इससे 3 राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, आइये जानते हैं कौन हैं वो राशियां (Mangal Gochar) ..

less than 1 minute read
Feb 24, 2025
Mangal Margi 2025 in Mithun Rashi February: मंगल मार्गी 2025

Mangal Margi 2025 in Mithun Rashi: ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार अभी मंगल मिथुन राशि में उल्टी चाल चल रहे हैं, 24 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में मंगल मार्गी हो जाएंगे यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। इससे 3 राशियों को धन लाभ होने की संभावना है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Mars Direct Effect)


वृषभ राशि

मंगल मार्गी होकर वृषभ राशि वालों को लाभ देंगे। इससे वृषभ राशि वालों की आय के साधन बढ़ेंगे। लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद हो सकता है। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें।

मिथुन राशि

मार्गी मंगल के कारण बुध की राशि मिथुन के लोगों को सकारात्मक फल मिलेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे और रूका हुआ धन भी वापस आएगा। जमीन जायदाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन खरीदने का भी योग बनेगा।

ये भी पढ़ेंः

कुंभ राशि

मंगल मिथुन राशि में मार्गी होकर 24 फरवरी से 3 अप्रैल तक आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। इस समय रूका हुआ धन भी आएगा, हालांकि पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें, रक्त एवं नेत्र संबंधी विकार से बचें।

Also Read
View All

अगली खबर