धर्म/ज्योतिष

2 अप्रैल की रात तक मिथुन समेत 3 राशि वाले रखें संयम वर्ना बीवी हो सकती है नाराज, जानें मंगल किन 7 राशि को देंगे आशीर्वाद

Mangal Margi Love Horoscope: बीते दिनों मिथुन राशि में मंगल ग्रह ने चाल बदली है और 3 अप्रैल तक इसी अवस्था में भ्रमण करेंगे। ज्योतिषियों की मानें तो इसका लोगों के पारिवारिक जीवन और करियर पर बड़ा असर पड़ेगा। मिथुन समेत 3 राशि वालों को विशेष सतर्क रहना होगा तो आइये जानते हैं मिथुन राशि में मार्गी मंगल क्या गुल खिलाने वाले हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2025, 2:17 PM IST
Mangal Margi Love Horoscope
Mangal Margi Love Horoscope: मंगल मार्गी लव राशिफल

Mars Transition Gemini: ज्योतिषाचार्य डॉ.हुकुमचंद जैन के अनुसार महाशिवरात्रि से दो दिन पहले 24 फरवरी सोमवार को ग्रहों के सेनापति मंगलदेव मिथुन राशि में मार्गी हो गए हैं। सुबह 7:31 बजे से मिथुन राशि में मंगल मार्गी हो गए हैं यानी सीधी चाल चलने लगे हैं।


मंगल का यह परिवर्तन कई राशि के लोगों को फायदेमंद साबित होने वाला है। इसके अलावा अभी तक मंगल जो अशुभ फल दे रहे थे और दुर्घटनाओं का कारण बन रहे थे, उनमें कमी आएगी।


इसके अलावा बुधवार को महाशिवरात्रि पर शनि से युक्त त्रिग्रही योग में महादेव की आराधना शुभ फल वाली हो गई है। बहरहाल आइये जानते हैं मंगल की चाल सभी राशियों पर क्या असर डालेगी ..

ये भी पढ़ेंः

किस राशि पर क्या असर

मेष : व्यापार, सर्विस में लाभ प्रमोशन, सुख समृद्धि के साथ आरोग्यता बढ़ेगी।

वृषभ : परिवार में मंगल कार्य, धन प्राप्त, भूमि का लाभ होगा।

मिथुन : क्रोध बढ़ेगा, संयम से काम ले, पत्नी से भी आपसी मन मुटाव, अशांति।

कर्क : खर्च, झंझट, यात्राओं से हानि किसी को उधार धन न दें।

सिंह : भूमि लाभ, प्रमोशन, नया रोजगार प्राप्त करने के अवसर।

कन्या : मकान, भूमि, वाहन का लाभ, प्रमोशन।

तुला : धार्मिक यात्राएं, भूमि, भवन, वाहन का लाभ।

वृश्चिक : शरीर कष्ट, आर्थिक लाभ में रूकावटें।

धनु : पत्नी से नोक-झोंक, साझेदार से विवाद, घर में अशांति रहेगी।

मकर : शत्रुओं पर विजय, भूमि का, विवाद का हल, प्रसिद्धि।

कुंभ : लाभ, प्रसिद्धि, यात्राओं पर खर्च होगा।

मीन : पत्नी एवं साझेदार से आपसी मतभेद, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ेंः

प्रॉपर्टी कारोबारियों को होगा लाभ

बुध प्रधान राशि में मंगल के मार्गी होने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। अगले दो महीने प्रॉपर्टी कारोबारियों को खासा फायदा होने वाला है। इसके साथ ही शेयर बाजार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंगल 2 अप्रैल की रात 1.24 बजे कर्क राशि में प्रवेश कर नीच के हो जाएंगे।