धर्म/ज्योतिष

7 जून तक बुलंद रहेंगे 3 राशियों के सितारे, मंगल के आशीर्वाद से मिलेगी धन संपत्ति, करियर कारोबार में तरक्की

Mangal Rashi Parivartan: कर्क राशि में 3 अप्रैल को मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार इससे 3 राशियों की किस्मत बुलंद हो सकती है। ज्योतिषी नीतिका शर्मा से आइये जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ (Mars Transit)

2 min read
Apr 02, 2025
Mangal Rashi Parivartan Mars Transit stars: मंगल राशि परिवर्तन 2025

Mars Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल ग्रह भूमि, जमीन-जायदाद, प्रापर्टी, युद्ध, सेना, रक्त और क्रोध के कारक ग्रह माने जाते हैं। जब भी मंगल ग्रह राशि परिवर्तन (Mangal Rashi Parivartan) करते हैं तो इनका विशेष प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। यह मंगल गोचर कर्क राशि 2025 विशेष रूप से ऊर्जा और साहस में वृद्धि करता है, जिससे कुछ जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कर्क राशि में मंगल ग्रह का गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन लाभ के मौके बनेंगे।

ज्योतिषी नीतिका शर्मा के अनुसार मंगल ग्रह जिन्हें मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह माना गया है, वह 3 अप्रैल को रात 1.35 बजे कर्क राशि में गोचर करेंगे और 6 जून 2025 तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए नुकसानदायक है तो तो कुछ लोगों के लिए फायदेमंद। आइये जानते हैं मंगल गोचर किन राशियों को लाभ देगा।

मंगल राशि परिवर्तन का इन्हें मिलेगा वरदान

मेष राशि (Mangal Rashi Parivartan Effect On Mesh Rashi)


कर्क राशि में मौजूद मंगल मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता दे सकते हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। मनमुटाव हो सकता है।

वृष राशि (Mangal Rashi Parivartan Effect On Vrishabh Rashi)

कर्क राशि में मंगल गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। इस समय धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।


कर्क राशि

(Mangal Rashi Parivartan Effect On Kark Rashi)

मंगल राशि परिवर्तन कर्क राशि में ही हो रहा है, इसके कारण कर्क राशि वालों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। गुस्सा करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ेंः

Also Read
View All

अगली खबर