धर्म/ज्योतिष

Mangladitya Yog 2026: जनवरी के महीने में बनेगा मंगलादित्य योग, इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ

Mangladitya Yog 2026: सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य योग बनता है। जनवरी के महीने में मंगलादित्य योग बनने जा रहा है। ये योग कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस योग से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

less than 1 minute read
Jan 06, 2026
istock

Mangladitya Yog 2026: जनवरी का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही खास रहने वाला है। इस महीने में 9 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह एक साथ एक राशि में विराजमान होंगे। शाम के 5 बजे ये शुभ संयोग होगा। मंगलादित्य योग शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला माना जाता है। जनवरी का मंगलादित्य योग कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस योग से इन राशियों के जातक के धन में वृद्धि होगी और नेतृत्व क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। आइए जाने कि मंगलादित्य योग से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें

कभी नहीं टूटेंगे रिश्ते, Gaur Gopal Das ने बता दिया आसान सॉल्यूशन!

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि
मेष राशि के जातक के लिए योग बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस योग के समय में आपके सारे अटके हुए काम पूरे होंगे। इसके साथ ही आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए ये योग बहुत ही सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इस दौरान आपकी मेहनत रंग ला सकती है। बिजनेस में कोई डील पक्की हो सकती है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के लिए मंगलादित्य योग बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपके आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही व्यापार में तरक्की होगी। काम के नये अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही अगर आपको कोई काम रुका हुआ है तो वो पूरा हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है।

Published on:
06 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर