23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइटेक होती होली…हर्बल रंग और गुलाल की डिमांड अधिक

बाजार में 20 रुपए से लेकर 1000 रुपए की हाइटेक पिचकारियां हर्बल गुलाल और रंग की डिमांड ज्यादा, कई वैरायटियां उपलब्ध धौलपुर. समय के साथ होली का त्योहार भी हाइटेक होता जा रहा है। 10 रुपए की पिचकारी की जगह अब आकर्षक और इलेक्ट्रॉनिक कीमती पिचकारियों ने ले ली है। यही नहीं रंग और गुलाल […]

2 min read
Google source verification
हाइटेक होती होली...हर्बल रंग और गुलाल की डिमांड अधिक Holi is becoming hi-tech... demand for herbal colours and gulal is high

बाजार में 20 रुपए से लेकर 1000 रुपए की हाइटेक पिचकारियां

हर्बल गुलाल और रंग की डिमांड ज्यादा, कई वैरायटियां उपलब्ध

धौलपुर. समय के साथ होली का त्योहार भी हाइटेक होता जा रहा है। 10 रुपए की पिचकारी की जगह अब आकर्षक और इलेक्ट्रॉनिक कीमती पिचकारियों ने ले ली है। यही नहीं रंग और गुलाल भी अब हर्बल यानी नेचुरल उपलब्ध हैं वह भी एक-दो नहीं बल्कि दर्जन भर वैरायटियों में। बस इंतजार है तो होली का क्योंकि रंगों का त्योहार होली का काउंटडाउन प्रारंभ हो चुका है।

होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें भी सज चुकी हैं। जहां विभिन्न वैरायटियों के गुलाल और पिचकारियां बच्चों सहित युवाओं को लुभा रही हैं। बाजार में 20 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की पिचकारी उपलब्ध हैं। इन पिचकारियों में हाइटेक पिचकारियों की भरमार है। जिनमें इलेक्ट्रॉनिक गन, ड्रेगन पिचकारी, सिलेंडर गुलाल, गोल्डन सिल्वर स्पे्र, मिसाइल टॉप, वाटर गन और फैंसी पिचकारियां बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही हैं। तो वहीं बदलते परिवेश में लोग अब कैमिकल युक्त रंग और गुलाल से परहेज कर रहे हैं जिस कारण बाजार में भी अब हर्बल यानी नेचुरल गुलाल की भी भर मार है। दुकानदार नीतेश गुप्ता और शिवम गोयल ने बताया कि उनके यहां लगभग 10 तरह के हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं, जो कि पूर्ण रूप से नेचुरल हैं। हर्बल गुलालों में फ्लॉवर गुलाल और फू्रट गुलाल उपलब्ध हैं। इन गुलालों की अलग-अलग वैरायटियां हैं, जिनकी खुशबू खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं जिनकी कीमत भी ज्यादा नहीं पैकेटों के हिसाब से गुलालों के कीमत निर्धारित है।

मैजिक ग्लास कर रहा आकर्षित

लोगों को सबसे ज्यादा मैजिक ग्लास अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जो कि नई वैरायटी के रूप में पहली बार बाजार में उपलब्ध है। गिलास की खासियत यह है कि यह फायबर का बना हुआ है जिसमें केवल पानी भरने से रंग अपने आप घुल जाता है। दरअसल गिलास की तलहटी में पहले से ही रंग भरा होता है जो पानी भरने के साथ पानी में घुल जाता है जिससे बच्चे आसानी से रंग फेंक होली खेल सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गिलास की कीमत मात्र 50 रुपए है और इसको 10 से 12बार प्रयोग में लिया जाता सकता है।

व्यापारियों के व्यापार की उम्मीद

बाजार में हर्बल गुलाल व रंगों की मांग भी अधिक है। इसके अलावा दुकानों पर व्यापारियों को इस बार होली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इसके चलते नगर के दुकानदारों ने होली से एक सप्ताह पूर्व ही पर्व पर बिकने वाले सभी सामानों को दुकानों मे सजाना जाना शुरू कर दिया है। वहीं बाजार में होली का पर्व नजदीक आते ही ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

होने लगी होलिका दहन की तैयारी

होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा। जिसको लेकर शहर के मुख्य जगहों पर होलिका दहन की भी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है। जिसको लेकर युवाओं की टोलियां होलिका दहन की सामग्री लकडिय़ां और कंडे इक_ा कर चौराहों पर जमा कर रहे जिसको धीरे-धीरे होलिका का रूप दिया जाएगा और विधि पूजन के साथ दहन किया जाएगा।