23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात समंदर पार अपनी चमक बिखेरेगी ‘चंबल पार’

नेशनल फिल्म फेस्टिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के लिए फिल्म का चयन धौलपुर. ब्रज पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘चंबल के पार’ का नेशनल फिल्म फेस्टिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन हुआ है। फेस्टिवल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले फिल्म को 15वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में ऑनरेबल […]

less than 1 minute read
Google source verification
सात समंदर पार अपनी चमक बिखेरेगी ‘चंबल पार’ 'Chambal Paar' will spread its shine across the seven seas

नेशनल फिल्म फेस्टिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के लिए फिल्म का चयन

धौलपुर. ब्रज पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘चंबल के पार’ का नेशनल फिल्म फेस्टिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के लिए चयन हुआ है। फेस्टिवल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले फिल्म को 15वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में ऑनरेबल ज्युरी मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजीव राजसिंह परमार ने बताया कि फिल्म में 1980 का बृज क्षेत्र के साथ उस जमाने का विलेज कल्चर को दिखाया गया है। फिल्म में नाई का करेक्टर ही मुख्य होता है जिस पर ही पूरी फीचर फिल्म फिल्माई गई है। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ब्रज भाषा में ही पास किया है। 136 मिनट की बनी फिल्म के प्राड्यूसर, निर्देशक डिजाइनर परमार ही हैं। फिल्म में मिस इंडिया 2024 रह चुकीं निकिता पोरवाल, अभिषेक आर्या, लोकेश रिछारिया, शोभा चटर्जी, ग्यान प्रकाश, यशोधना राना की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म को इससे पहले भी उन्हें फिल्म प्रथ्वी राज के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए फिल्म फेयर नॉमिनेशन मिल चुका है।