धर्म/ज्योतिष

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या के दिन नींबू मिर्च से करें ये उपाय, बुरी शक्तियों ये तुरंत मिलेगा छुटकारा

Mauni Amavasya 2026: इस साल मौनी अमावस्या की तिथि 18 जनवरी 2026 को रविवार के दिन पड़ रही है। रविवार के दिन इस तिथि के पड़ने से ये और भी खास हो गई है। मौनी अमावस्या के दिन ये छोटा सा उपाय करने से आपको बहुत सारी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आइए जाने मौनी अमावस्या के दिन कौन सा उपाय करें।

2 min read
Jan 17, 2026
getty image

Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या की तिथि सारी अमावस्या की तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण होती है। मौनी अमावस्या साल 2026 की पहली अमावस्या है। इस साल ये अमावस्या 18 जनवरी 2026 को रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन कुछ काम को करना वर्जित माना जाता है, वहीं इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन में सुख, शांति आती है। इस साल मौनी अमावस्या के दिन सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है, इसलिए इस बार मौनी अमावस्या के दिन सफेद और काले रंग का वस्त्र धारण करने से बचें। इसके साथ ही इस दिन एक सरल उपाय करने से आपके जीवन से सारी बुरी शक्तियों का नाश हो सकता है। ऐसे में आइए इस दिन किस उपाय को करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Mauni Amavasya 18 January: मौनी अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें महत्व, शुभ योग और पूजा विधि

मौनी अमावस्या का अचूक उपाय

नींबू और हरी मिर्च का उपाय
मौनी अमावस्या के दिन नींबू और हरी मिर्च को कोयले के साथ इस दिन 7 बजकर 7 मिनट से लेकर 8 बजकर 58 मिनट के बीच में अपने घर के बाहर जाकर नींबू मिर्च बांध दीजिए। इस समय में ये उपाय करने से आपके घर परिवार में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी। इसके साथ ही सारे ग्रह दोषों से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

मौनी अमावस्या स्नान- दान शुभ मुहूर्त 2026


मौनी अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 से 6:21 बजे तक रहेगा। इस समय में गंगा स्नान और दान करना शुभ होगा। इसके साथ ही दान करने के लिए इस दिन पूरा दिन शुभ रहने वाला है।

मौनी अमावस्या के दिन ना करें ये काम


मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही इस साल मौनी अमावस्या रविवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इस बार मौनी अमावस्या पर सफेद और काले रंग का वस्त्र धारण करने से बचें। इस दिन किसी भी पशु या पक्षी के साथ गलत व्यवहार ना करें। ऐसा करने से पितृ दोष का सामना करना पड़ सकता है।

Published on:
17 Jan 2026 03:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर