Mole On Nose क्या आपकी भी नाक पर तिल है, अगर हां तो यहां जाने आप लकी है या अनलकी आइए जानते हैं..
Mole On Nose: हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार शरीर पर कई तरह के तिल होते हैं। इनमें से नाक के बीच तिल का होना भी एक ऐसा ही रहस्यमयी संकेत माना गया है। तो आइए जानते हैं जिन लोगों के नाक पर तिल होता है वह लकी होते हैं या अनलकी..
इंसान के चेहरे पर तिल महज सौंदर्य का प्रतीक ही नहीं होते बल्कि ये व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं। हमारे शरीर पर जन्मजात के कुछ निशान होते हैं जिन्हें हम तिल का नाम देते हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल की स्थिति, उनके रंग और आकार के हिसाब से अपने भविष्य का अनुमान भी लगाया जा सकता है।समुद्र शास्त्र में ऐसा बताया जाता है कि यह तिल बहुत विशेष महत्व रखते हैं। आइए जानते हैं नाक के बीच में तिलों का होना।
हर व्यक्ति के शरीर में कहीं ना कहीं तिल होता है। इसके साथ ही सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होने का अलग-अलग महत्व बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि किसी की नाक के बीच में तिल है तो वह बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोग स्वभाव से आत्मनिर्भर भी होते हैं और जीवन में उच्च पद हासिल करते हैं।
नाक के बीच तिल होना धन और प्रसिद्धि के संकेत के रूप में देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार, ऐसे व्यक्ति अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर समाज में एक खास पहचान बनाते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि जिन लोगो की नाक पर काला तिल होता है वह व्यक्ति बहुत ही मेहनती और लगनशील होते हैं। ये लोग जीवन में बहुत कुछ हासिल भी करते हैं। इसी के साथ कुछ लोगों के शरीर पर लाल रंग के भी तिल होते हैं। लाल तिल वाले लोग बहुत ही भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये लोग बहुत ही शांत और धैर्यवान होते हैं, साथ ही ऐसे लोग जीवन में बहुत सोच समझकर फैसले लेते हैं।
नाक के नीचे तिल वाले लोग आमतौर पर धनवान होते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है। ये लोग जीवन में बहुत सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं। ये लोग समाज में बहुत सम्मानित भी होते हैं। इनकी बातों को लेकर लोग इनको गंभीरता से सुनते हैं। इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय होता है। इनके जीवनसाथी बहुत ही समझदार और सहयोगी होते हैं। ये लोग बहुत ही रचनात्मक होते हैं। इनमें कलात्मक प्रतिभा होती है। सबसे खास बात यह है कि इन लोगों को यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।