धर्म/ज्योतिष

Mulank 1 Personality : मूलांक 1 है तो इन बर्थ डेट वालों से न बनाएं रिश्ता, झगड़े से छिन जाता है चैन

Mulank 1 Relationship: अंक ज्योतिष के अनुसार बर्थ डेट नंबर यानी मूलांक से व्यक्तियों के स्वभाव, व्यक्तित्व, गुण भाग्य का पता चलता है। साथ ही स्वभाव के कारण किन से टकराव की स्थिति बन सकती है। यदि आपका मूलांक 1 है तो यहां जानिए किन मूलांक के लोगों से विवाह भारी पड़ सकता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2025, 12:12 PM IST
mulank match numerology, Mulank 1 Personality, Mulank 1,
mulank match numerology: आपका मूलांक 1 है तो जानें किन बर्थ डेट वालों से न बनाएं रिश्ता (Photo Credit: Freepik And Patrika Design)

Best Wedding Partner : अंक शास्त्र के अनुसार डेट ऑफ बर्थ के अंकों का ईकाई तक योग मूलांक कहलाता है। यह मूलांक किसी न किसी ग्रह से शासित होता है, जो उस मूलांक के सभी लोगों को गहरे तक प्रभावित करता है।


इसका इन व्यक्तियों के गुणों, स्वभाव और व्यक्तित्व पर असर पड़ता है। आइये जानते हैं कि आपका मूलांक 1 है तो किन मूलांक के लोग आपके लिए सही पार्टनर नहीं होंगे, इनसे रिलेशनशिप से बचना चाहिए ..

मूलांक 1

अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वाले लोगों यानी जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका स्वामी ग्रह सूर्य है। इनमें सूर्य जैसी दृढ़ता, गर्व, अहंकार, डोमिनेटिंग पर्सनॉलिटी आदि गुण अवगुण होते हैं, ऐसे में यदि दोनों पार्टनर का इसी तरह का नेचर होगा तो टकराव की आशंका रहेगी।


इसलिए मूलांक 1 वालों को इसी मूलांक के लोगों से शादी या साझेदारी नहीं करनी चाहिए। दोनों ही स्वभाव से लीडर और हठी होते हैं। ऐसे में जब दो सूर्य के स्वभाव वाले एक साथ रिलेशन में होंगे तो टकराव निश्चित है। दोनों का ईगो उनके बीच में आता रहेगा और रिश्ते में संघर्ष बढ़ता जाएगा।

ये भी पढ़ेंः

मूलांक 6


मूलांक 6 वाले लोग यानी जिनका बर्थ डेट 6, 15, 24 तारीख हो, शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। ऐसे लोग भोग-विलास, फैशन और खूबसूरती में ज्यादा रूचि रखते हैं। जबकि मूलांक 1 के लिए नेतृत्व और उपलब्धि ज्यादा मायने रखती है। ऐसे में दोनों की प्राथमिकताएं अलग-अलग होंगी, इसलिए मतभेद बढ़कर टकराव में तब्दील हो सकते हैं।

मूलांक 8


मूलांक 8 वाले लोग यानी जिनका बर्थ डेट 8, 17 और 26 तारीख हो, शनि ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये लोग कर्मठ, गंभीर और जीवन के प्रति यथार्थवादी दृष्टिकोण वाले होते हैं। जबकि मूलांक 1 वाले खुद को हर समय आगे देखने की तमन्ना रखते हैं। इस भिन्नता के कारण दोनों के बीच तालमेल बनाना आसान नहीं होगा। इसलिए इन दोनों मूलांक के लोगों का रिलेशन लंबा शायद ही चले।

Updated on:
19 Jun 2025, 12:12 PM IST
Published on: