11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, गुरु बृहस्पति की कृपा से इन 2 राशियों पर बरसेगा धन और खुलेगा समृद्धि का द्वार

Hindu Nav Varsha 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार नया संवत्सर 19 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक यह नववर्ष कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और करियर से जुड़े नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 11, 2026

Hindu Nav Varsh 2026, Hindu New Year astrology prediction,

Vikram Samvat 2083 Rashifal|(फोटो सोर्स: Freepik)

Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से हिंदू नववर्ष संवत 2083 की शुरुआत होने जा रही है, जिसे ‘रौद्र संवत्सर’ कहा जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस नववर्ष में देवगुरु बृहस्पति राजा और मंगल मंत्री रहेंगे। खास बात यह है कि नववर्ष की शुरुआत एक दुर्लभ ग्रह संयोग के साथ होगी, जब सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और शनि मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। ज्योतिषविदों का मानना है कि यह नववर्ष कई राशियों के लिए शुभ रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में खास तौर पर दो राशियों को विशेष लाभ और समृद्धि मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि (Libra Zodiac sign)

तुला राशि के जातकों के लिए हिंदू नववर्ष 2083 कई नए अवसर लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी राशि के स्वामी शुक्र की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जिससे आपको आर्थिक और पेशेवर जीवन में लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में नई संभावनाएं बन सकती हैं। जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।आय के स्रोत बढ़ने की संभावना है और अनावश्यक खर्चों में भी कमी आ सकती है। यदि आपका कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने के योग बन सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसले भी इस समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

उपाय

शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना गया है। चावल, दूध, चीनी या दही का दान करने से शुक्र देव की कृपा मिल सकती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना भी लाभकारी रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius Zodiac sign)

धनु राशि के लोगों के लिए भी यह नववर्ष अनुकूल रहने की संभावना है। इस वर्ष आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। धन और संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं।अगर आप किसी बड़े कर्ज या लोन से परेशान थे, तो इस साल उससे राहत मिल सकती है। इसके बाद धन बचाने और भविष्य के लिए योजनाएं बनाने में आसानी होगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा।

उपाय

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में हर गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा करें और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” या “ॐ सः गुरवे नमः” मंत्र का 108 बार जप करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति के मार्ग खुल सकते हैं।