11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchak Before Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले पंचक का साया, इस दौरान जानें किन कार्यों पर लगता है प्रतिबंध

Panchak Before Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होने जा रहा है। लेकिन इससे ठीक पहले पंचक लगने वाला है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 11, 2026

March 2026 me kaunsa panchak lagega,Panchak 2026 Date, पंचक कब से कब तक मार्च 2026,

Panchak Rules in Hinduism|फोटो सोर्स- Chatgpt

Panchak Before Chaitra Navratri 2026: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचक को विशेष महत्व दिया गया है और इसे अक्सर सावधानी बरतने वाला समय माना जाता है। पंचक हर महीने आता है और यह लगभग पांच दिनों तक रहता है, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से होकर गुजरता है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए। मार्च 2026(March 2026 Panchak Date) में भी चैत्र नवरात्रि से पहले पंचक का योग बनने जा रहा है, ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पंचक कब से शुरू होगा और इस समय किन कामों को करने से बचने की सलाह दी जाती है।

मार्च 2026 में पंचक कब से कब तक रहेगा

ज्योतिष गणना के अनुसार मार्च 2026 में पंचक 16 मार्च, सोमवार को शाम 6 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा। यह पंचक 20 मार्च को देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक प्रभाव में रहेगा। यानी चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ दिनों तक पंचक का प्रभाव रहेगा।

मार्च में कौन सा पंचक लग रहा है

पंचक कई प्रकार के माने जाते हैं और उनका स्वरूप सप्ताह के दिन के आधार पर तय होता है। इस बार पंचक सोमवार से शुरू हो रहा है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाएगा। शास्त्रों में राज पंचक को अपेक्षाकृत शुभ माना गया है, लेकिन इसके बावजूद मांगलिक या बड़े शुभ कार्यों को करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार सबसे अधिक अशुभ पंचक वह माना जाता है जो शनिवार से शुरू होता है। इसे मृत्यु पंचक कहा जाता है और इस दौरान जोखिम वाले कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है।

पंचक के दौरान किन कार्यों से बचना चाहिए

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचक के समय कुछ कार्यों को करना उचित नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इस अवधि में किए गए कार्यों के परिणाम शुभ नहीं होते।
  • पंचक के दौरान घर में लकड़ी से जुड़ा काम नहीं करवाना चाहिए। जैसे लकड़ी की चारपाई या पलंग बनवाना या लकड़ी जमा करना अशुभ माना जाता है। इसी तरह घर की छत डालना या नया निर्माण कार्य शुरू करना भी टालना चाहिए।
  • इसके अलावा पंचक के समय विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और नई वधू का घर में प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य भी नहीं किए जाते। दक्षिण दिशा की यात्रा करने से भी बचने की सलाह दी जाती है।

बड़ी खबरें

View All

धर्म और अध्यात्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग