
Numerology Root No. 1: 1 जनवरी को कई लोगों का जन्मदिन होता है। साथ ही आज इस दिन नववर्ष भी है। ऐसे में इन दोनों मौकों के संयोग पर हम आपके लिए लाए हैं, वे अचूक उपाय…जिन्हें यदि साल के पहले कर लिया जाए तो, पूरा साल खुशियों और सफलता से भर सकता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, एक जनवरी को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के प्रतिनिधि भगवान सूर्य हैं। सूर्य, सभी ग्रहों का राजा, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, यश, और उच्च पद का कारक है। सूर्य की ऊर्जा और तेज को बनाए रखने के लिए धर्म-शास्त्रों में कुछ विशेष उपायों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें अपनाकर 1 जनवरी को जन्मे जातक पूरे साल अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में इसी मूलांक के जातकों के लिए शास्त्रों पर आधारित 6 विशेष उपाय समझाए गए हैं। इन्हें अपनाकर आप आत्मविश्वास, यश और सफलता पा सकते हैं। साथ ही सूर्य भगवान के आशीर्वाद से सालभर खुश रह सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित निलेश शांडिल्य बताते हैं कि, ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में व्यक्ति की हर समस्या का समाधान मिलता है। इसी कड़ी में एक जनवरी को जन्मे और नए साल को खुशी और पॉजीटिविटी से जीने के लिए अंक शास्त्र में खास उपाय बताए गए हैं। पंडित शांडिल्य के मुताबिक, इन अचुक उपायों को अपनाने से सभी बिगड़े काम बनते हैं और नए कामों में सफलता मिलती है। साथ ही सालभर प्रसन्नता बनी रहती है।