साल 2026 में तरक्की पाने के लिए सुबह जल्दी उठना, सकारात्मक सोच, मंत्र जाप और नई तकनीक को अपनाना बेहद जरूरी है।
नए साल 2026 की शुरुआत हर कोई तरक्की, सफलता और खुशहाली के साथ करना चाहता है। लेकिन केवल इच्छा करने से ही सफलता नहीं मिलती, इसके लिए सही आदतें और सही दिशा में किया गया प्रयास जरूरी होता है। ज्योतिषाचार्य प्रवीण मिश्र के अनुसार, अगर आप साल 2026 में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो जीवन में कुछ खास महामंत्रों को अपनाना बेहद जरूरी है। ये महामंत्र न सिर्फ आपकी सोच बदलेंगे, बल्कि आपके कर्म और परिणाम भी बदल सकते हैं।
दिन की शुरुआत अगर जल्दी और सकारात्मक तरीके से होती है, तो पूरा दिन बेहतर जाता है। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक ग्रह है।
प्रतिदिन सूर्य देव को जल देने से आत्मबल बढ़ता है और करियर में स्थिरता आती है। यह एक सरल लेकिन प्रभावी उपाय माना जाता है।
सबसे पहले खुद पर विश्वास करें कि “मैं कर सकता हूं।” इसके साथ ही अपने इष्ट देव पर आस्था रखें। आत्मविश्वास और आस्था मिलकर असंभव को भी संभव बना देते हैं।
आप जिस देवी-देवता को मानते हैं, उनके किसी एक मंत्र का रोज जाप करें। यह मन को शांत करता है और नकारात्मकता को दूर रखता है।
अपने कॉन्फिडेंस पर लगातार काम करें। खुद को कम न आंकें और अपनी खूबियों को पहचानें।
खासकर ऊपर के कपड़े हल्के रंग के पहनें। इससे मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं, वहां नई तकनीक और AI का सही उपयोग करें। यह आपको दूसरों से आगे ले जा सकता है।
पॉजिटिव सोचने वाले लोग मुश्किल में भी अवसर ढूंढ लेते हैं। नकारात्मक सोच आपको पीछे खींचती है।
अच्छी सेहत ही असली पूंजी है। जो भोजन शरीर को नुकसान पहुंचाता है, उससे दूरी बनाएं।