धर्म/ज्योतिष

Numerology 2026 : मूलांक 1 वालों की जिदंगी में हो सकते हैं ये बदलाव , यहां जानिए कैसा रहेगा नया साल

Life Path Number 1 Predictions for 2026 : 2026 की शुरुआत होने वाली है। नया साल सबके लिए कुछ खास लेकर आता है। ज्योतिष आचार्य पहले से हर राशि और मूलांक के लिए नया साल कैसा रहने वाला है।

2 min read
Nov 30, 2025
Freepic

Numerology 2026 : 2026 की शुरुआत होने वाली है। नया साल सबके लिए कुछ खास लेकर आता है। ज्योतिष आचार्य पहले से हर राशि और मूलांक के लिए नया साल कैसा रहने वाला है। इसकी गणना करने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 1 मूलांक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

अकंशास्त्र में मूलांक के बारे में बताया गया है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, विचार और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष आचार्यों के अनुसार मूलांक 1 वालों के लिए नया साल कुछ खास रहने वाला है। इस साल ये लोग करियर, बिजनेस, अध्ययन में बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य को माना गया है। सूर्य को ऊर्जा का कारक माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है उन लोगों को करियर में बहुत सफलता मिलती है और उनका स्वास्थ्य भी बहेतर रहता है। 2026 मूलांक 1 वालों के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला माना जा रहा है। इस साल काम किसी नये काम की भी शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको करियर में भी नई ऊंचाईयां छूने को मिल सकती है। आइए जानें कैसा होगा 1 मूलांक के लिए नया साल।

ये भी पढ़ें

टैरो राशिफल 1 दिसंबर 2025 : मेष, वृषभ से मीन तक, सभी 12 राशियों का आज का टैरो भविष्य

साल 2026 करियर के मामले में कैसा होगा


मूलांक 1 के जातक के लिए करियर के लिहाज से ये साल खास रहने वाला है। इस साल आप जिस भी एक्जाम की तैयारी कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही अगर आप नौकरी बदलने के विचार में हैं तो आपको पहले से बेहत नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम सरहाना मिलेगी। इसके साथ आपका प्रमोशन भी इस साल हो सकता है। इस साल आप नये- नये लोगों के साथ अपना संबंध बना सकते हैं। नये साल में आप अपने काम फोक्स होते नजर आएंगे।

स्वास्थ्य कैसा रहेगा


मूलांक 1 के जातक के लिए नया साल सेहत की दृष्टि से भी अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी पुरानी बिमारी से परेशान थे तो उससे आपको छुटकारा मिल सकता है। इस साल जिन लोगों को कम नींद की समस्या उन्हें अपना खास ख्याल रखना होगा। आपके अपने सेहत का खास ख्याल रखना होगा। खानपान को बेहतर बनना होगा। इसके साथ अपना रूटिन फॉलो करना होगा।

रिश्तों के लिए कैसा रहेगा


साल 2026 1 मूलांक के जातक के लिए बहुत से नये संबंध बन सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए ये साल बहुत अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इसके साथ ही जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उन लोगों के विवाह की बात बन सकती है। माता- पिता के साथ प्रेमपूर्वक रहें। वो आप पर पूरा भरोसा कर सकते हैं। उनके साथ संबंध में मिठास बनाकर रखना होगा।

मूलांक 1 वाले करें ये उपाय


ज्योतिष आचार्यों के अनुसार मूलांक 1 वालों को 2026 में सूर्यदेव के साथ- साथ शिवजी के पूजा करनी चाहिए। शिव की आराधना करने से मूलांक 1 के जातक की सारी मनोकामना की पूर्ति होगी और साधक का धन भंडार भरेगा। इसके साथ ही मूलांक 1 वाले नये साल में सफेद चीजों का दान कर सकते हैं। सफेद चीज का दान करना मूलांक 1 वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

Ekadashi Date 2026 List: 2026 में कब- कब पड़ेगी एकादशी, यहां देखिए डेट की सारी लिस्ट

Published on:
30 Nov 2025 03:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर