धर्म/ज्योतिष

Numerology: पति के लकी होती हैं इन तारीख पर जन्मी लड़कियां, करती है सबके दिलों पर राज

Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस मूलांक की लड़कियां पति के लिए बहुत लकी मानी जाती है। आइए चलिए जानते हैं किन मूलांक की लड़कियां पति का भाग्य खोल देती हैं।

2 min read
Dec 11, 2025
istock

Numerology: अंक शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया गया है, जिस मूलांक की लड़कियां पति के लिए बहुत लकी मानी जाती है। आइए चलिए जानते हैं किन मूलांक की लड़कियां पति का भाग्य खोल देती हैं।

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र का एक मुख्य हिस्सा है। इसके माध्यम से हम व्यक्ति के विचार और व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। मूलांक से व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी पता लगाना आसान होता है। अंक शास्त्र मूलांक 1 से लेकर 9 तक के बारे में चर्चा की गई है। इसके अंतर्गत कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बताया है। जिस मूलांक की लड़कियां पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिन लड़कों की शादी इन मूलांक वाली लड़कियों से होती है उनकी किस्मत खुल जाती है और उनकी दिन दौगुनी और रात चौगुनी तरक्की होती है। इस मूलांक की लड़कियां अपने पति के साथ- साथ अपने ससुराल वालों के दिल पर भी खूब राज करती हैं। आइए जाने इन खास मूलांक के बारे में ।

ये भी पढ़ें

Gemology: पुखराज किन राशिवालों को धारण करना चाहिए, जाने इसको पहनने के नियम

पति के लिए भाग्यशाली होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

मूलांक 6
अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को होता है। उन लोगों का मूलांक 6 होता है। इस तारीख पर जन्म लेने वाली लड़कियां अपने पति के लिए लकी चार्म मानी जाती है। इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जिसके कारण इनका स्वभाव बहुत ही शांत और सौम्य होता है।

मूलांक 6 की खासियत
इस मूलांक के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। मूलांक 6 की लड़कियां देखने में बहुत ही आकर्षक होती हैं, इसके साथ ही इन लोगों में काम करने की भी क्षमता अधिक होती है। अपने शांत और सरल स्वभाव के कारण ये सबका मन मोह लेती है। इनके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

पति का देती हैं साथ
मूलांक 6 की लड़कियां अपने पति का साथ हर कदम पर देती हैं। ये अपने पति से जितना प्यार करती हैं उतना ही अपने पति के काम में भी साथ देती हैं। पति और परिवार दोनों को लेकर चलना इनको बहुत अच्छे से आता है। आर्थिक रूप से भी इस मूलांक की महिलाएं काफी सशक्त मानी जाती है।

परिवार को चलती हैं लेकर
मूलांक 6 वाली लड़कियां अपने ससुराल को अपने साथ लेकर चलती हैं। इनका संबंध इनकी सास और ननद के साथ काफी अच्छा रहता है। इस मूलांक की लड़कियां अपनी सास की प्यारी होती हैं और पूरे ससुराल पर राज करती हैं।

Updated on:
11 Dec 2025 03:09 pm
Published on:
11 Dec 2025 03:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर